Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज, इन हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखें आयुष्मान खुराना

Entertainment in Hindi LIVE: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आखिकार रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार और एंटरटेनिंग है. इस टीजर में आयुष्मान को रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका के साथ अपनी जिंदगी को उथल-पुथल करते दिखाया गया है.

तेलुगु सिनेमा के स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनकी सर्जरी की गई. हाल ही में पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए एक्टर की हालत के बारे में बताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्रामस्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वह ठीक हो रहे हैं. सब ठीक है. धन्यवाद.’ खबरों के अनुसार, पवन कल्याण एक आधिकारिक बैठक के दौरान अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उनकी जन सेना पार्टी की तरफ से एक बयान जारी कर बताया कि पवन कल्याण का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ. वो पिछले कुछ महीनों से बीमार थे.

---विज्ञापन---

आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है. बॉलीवुड को बाय-बाय कह चुकी ममता कुलकर्णी इस साल अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई तमिल फिल्म ‘नानबर्गल’ से की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद साल 1992 में आई इस तमिल फिल्म की हिंदी रिमेक ‘मेरा दिल तेरे लिए’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जहां ये फिल्म फ्लॉप हो गई. ममता को लोगों के बीच पहचान इसी साल आई फिल्म ‘तिरंगा’ से मिली. इसके बाद ममता ने कई हिट मूवीज में काम किया, जिसमें ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी शामिल हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन को 23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 95.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 32वें दिन 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बिजनेस 1115.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1756.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
22:01 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Live News: IPL के बीच प्रेमानंद महाराज के दरबार में फिर पहुंचे Virat-Anushka

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक हस्ती हैं, जो हमेशा ही किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि इन दिनों वह एक इंफ्लूएंसर की पोस्ट लाइक करने को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. हर बार की तरह लोगों ने एक नॉर्मल सी पोस्ट लाइक करने के बाद उन्हें ट्रोल किया. इतना ही नहीं उन्होंने उस पोस्ट को तुरंत डिसलाइक भी कर दिया था. जिसके कारण उस इंफ्लूएंसर ने भी रिएक्ट किया था. हालांकि इस पूरे विवाद के बाद हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...पूरी खबर पढ़ें

18:01 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Live News: Dhurandhar 3 पर आया सबसे बड़ा अपडेट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसी बीच चर्चा है कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा या फिर फिल्म की कहानी खत्म हो चुकी है. मेकर्स या फिल्म की टीम की ओर से अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन अब फिल्म के लीड स्टार में शामिल राकेश बेदी ने इस बारे में खुलकर बात की है...पूरी खबर पढ़ें

15:23 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Live News: Zee5 पर मौजूद है रूह कंपा देने वाली असल घटना पर बनी ये फिल्म

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम ऐसी फिल्में बनाई गई हैं. जो कि असल घटनाओं पर आधारित हैं. ये कुछ ऐसी कहानियां है जो लोगों की क्रूर मानसिकता को दर्शाती हैं और दिखाती हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसे लोग होते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि रियल घटना पर बनी है और इस कहानी ने लोगों को हिला कर रख दिया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:41 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Live News:MRI स्कैन के दौरान फिर रो पड़ीं 'दीपिका कक्कड़'

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें शोएब ने पत्नी दीपिका की हेल्थ को लेकर अपडेट साझा किया है. साथ ही MRI रिजल्ट के बारे में भी बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:40 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Live News:करण-अर्जुन के लिए पहली पसंद थीं ये हसीना, लेकिन एक गलती से बर्बाद हुआ करियर

बॉलीवुड में हर साल तमाम ऐसे कलाकार आते हैं जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए कड़ी मेहनत की. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें डायरेक्टर या निर्माता सिर्फ एक झलक देखकर अपनी फिल्मों में कास्ट कर लेते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे उसकी एक झलक से बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था. लेकिन उसकी सिर्फ एक गलती से वह फिल्म हाथ से चली गई थी. इतना ही नहीं इस हसीना का नाम ममता कुलकर्णी की तरह अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ चुका है. जो इसके करियर की बर्बादी की वजह बना था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:16 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आखिकार रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार और एंटरटेनिंग है. इस टीजर में आयुष्मान को रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका के साथ अपनी जिंदगी को उथल-पुथल करते दिखाया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DXV7i9IE5Kq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:02 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का जन्मदिन आज

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है. बॉलीवुड को बाय-बाय कह चुकी ममता कुलकर्णी इस साल अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई तमिल फिल्म ‘नानबर्गल’ से की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद साल 1992 में आई इस तमिल फिल्म की हिंदी रिमेक ‘मेरा दिल तेरे लिए’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जहां ये फिल्म फ्लॉप हो गई. ममता को लोगों के बीच पहचान इसी साल आई फिल्म ‘तिरंगा’ से मिली. इसके बाद ममता ने कई हिट मूवीज में काम किया, जिसमें ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी शामिल हैं.

10:56 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: Tanvi Kolte बनीं Bigg Boss Marathi 6 की विजेता

टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' का रविवार को ग्रैंड फिनाले हो गया है और शो के इस सीजन को अपना विनर भी मिल गया है. 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 6 की विनर ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने जीती है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DXUmvddlVYh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:54 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: दिग्गज एक्ट्रेस नताली बेये का निधन

फांस की फिल्म इंडस्ट्री की फेसम और दिग्गज एक्ट्रेस नताली बेये का निधन हो गया है. हिट फिल्में देने वाली नताली बेये ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. नताली बेये का निधन एक गंभीर बीमारी की वजह से हुआ है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

08:22 (IST) 20 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: अब कैसी है पवन कल्याण की हालत?

तेलुगु सिनेमा के स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनकी सर्जरी की गई. हाल ही में पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए एक्टर की हालत के बारे में बताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्रामस्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वह ठीक हो रहे हैं. सब ठीक है. धन्यवाद.’ खबरों के अनुसार, पवन कल्याण एक आधिकारिक बैठक के दौरान अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उनकी जन सेना पार्टी की तरफ से एक बयान जारी कर बताया कि पवन कल्याण का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ. वो पिछले कुछ महीनों से बीमार थे.

First published on: Apr 20, 2026 08:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola