---विज्ञापन---
Zee5 पर मौजूद है रूह कंपा देने वाली असल घटना पर बनी ये फिल्म, एक-एक सीन देख सिहर जाएगा कलेजा
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम ऐसी फिल्में बनाई गई हैं. जो कि असल घटनाओं पर आधारित हैं. ये कुछ ऐसी कहानियां है जो लोगों की क्रूर मानसिकता को दर्शाती हैं और दिखाती हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसे लोग होते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि रियल घटना पर बनी है और इस कहानी ने लोगों को हिला कर रख दिया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह साल 2021 में रिलीज हुई थी. फिल्म जी5 पर मौजूद है और इसकी कहानी उन हैवान लोगों के बारे में है जो महिलाओं का उत्पीड़न करते थे.
हम बात कर रहे हैं फिल्म '200 हल्ला हो'. यह मूवीज 20 अगस्त 2021 को रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि 2004 की नागपुर की एक सच्ची घटना पर आधारित है.
200 हल्ला हो फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि किस तरह से सालों से जातिगत उत्पीड़न झेल रही महिलाएं खूंखार गैंगस्टर बल्ली चौधरी के खिलाफ आवाज उठाती हैं और वो सभी 200 महिलाएं मिलकर उसे अदालत में मार डालती हैं.
फिल्म की कहानी में कई ऐसे सींस आते हैं, जब आपका दिल, दिमाग और आत्मा तक हिल जाती है. वहीं फिल्म में महिलाओं के खिलाफ दिखाए गए अत्याचार से पता चलता है कि समाज में किस तरह की चीजें नियम, कानून होने के बाद भी होती रहती हैं.
बता दें कि फिल्म में अमोल पालेकर, रिंकू राजगुरु, बरुण सोबती, साहिल खट्टर, उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार है. फिल्म का निर्देशन सार्थक दासगुप्ता ने किया है और इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.5 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.