---विज्ञापन---
करण-अर्जुन के लिए पहली पसंद थीं ये सुपरस्टार हसीना… एक गलती और खत्म हो गया चमकता करियर!

बॉलीवुड में हर साल तमाम ऐसे कलाकार आते हैं जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए कड़ी मेहनत की. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें डायरेक्टर या निर्माता सिर्फ एक झलक देखकर अपनी फिल्मों में कास्ट कर लेते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे उसकी एक झलक से बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था. लेकिन उसकी सिर्फ एक गलती से वह फिल्म हाथ से चली गई थी. इतना ही नहीं इस हसीना का नाम ममता कुलकर्णी की तरह अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ चुका है. जो इसके करियर की बर्बादी की वजह बना था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मोनिका बेदी की. 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर के चब्बेवाल में जन्मी मोनिका बेदी एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की.

वहीं, मोनिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी.वह तेलुगु फिल्म शिवाय में भी नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड में उन्होंने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'सुरक्षा' से डेब्यू किया था. इसके बाद वह तमाम फिल्मों में नजर आईं. वह बॉलीवुड में जोड़ी नंबर वन, आशिक मस्ताने, एक पूल तीन कांटे, प्यार इश्क और मोहब्बत, खिलौना जैसी कई फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान सुनील शेट्टी, गोविंदा, संजय दत्त, सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं. मोनिका टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. वह सरस्वतीचंद्र, बंधन जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. बता दें कि मोनिका बेदी बिग बॉस 2 का हिस्सा रह चुकी हैं.

बता दें कि मोनिका ने सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि राकेश रोशन ने उन्हें फिल्म करण अर्जुन ऑफर की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि, " मैं सुभाष घई की होली पार्टी में गई थी, जहां पर राकेश रोशन से मुलाकात हुई थी और उन्होंने मुझसे मिलने के लिए कहा था. लेकिब तब मैंने उनकी फिल्में नहीं देखी थी और ज्यादा पता भी नहीं था कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. राकेश जी ने मुझे एक कार्ड दिया था. लेकिन मैंने उसे तुरंत फाड़कर फेक दिया था. लेकिन फिर कुछ टाइम बाद मेरे मैनेजर ने मुझसे राकेश रोशन से मुलाकात के बारे में पूछा, कि वो आपको करण जौहर ऑफर करने वाले थे और आपको सलमान खान के अपोजिट कास्ट करते." लेकिन तब तक मोनिका इस फिल्म का ऑफर ठुकरा चुकी थीं, क्योंकि उन्होंने राकेश रोशन से मुलाकात नहीं की और उसके बाद उनकी जगह पर ममता कुलकर्णी को कास्ट किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.

इन सभी के अलावा मोनिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं. दरअसल, मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जुड़ा था. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोनिका ने एक इंटरव्यू में खुद इस अबू सलेम के बारे में बात की थी और कहा था कि दाउद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम सुना था, लेकिन अबू सलेम का नहीं. साल 1988 में मोनिका ने बताया था कि उन्हें स्टेज शो के दौरान अबू सलेम का कॉल आया था और दुबई मिलने के लिए बुलाया था और तभी उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी. जहां पर अबू ने खुद को बिजनेसमैन बताया था और नाम बदलकर कुछ और बताया था. एक्ट्रेस ने इस दौरान इस बात पर भी मुहर लगाई की वह उन्हें पसंद करने लगी थीं और उनके कॉल का इंतजार करती थीं.

हालांकि मोनिका बेदी को अबू सलेम के साथ कनेक्शन रखना काफी भारी पड़ा था और साल 2005 में उन्हें और अबू सलेम को गिरफ्तार किया गया था. दोनों को ही फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने एमपी पुलिस को सौंप दिया था. मोनिका इस मामले में लंबे वक्त तक भोपाल के जहांगीराबाद में रही और फिर उन्हें भोपाल की सेंट्रल जेल में भेजा दया. वह दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक जेल में रहीं. इसी कारण से उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया और जब उन्होंने फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की तो उन्हें नाकामयाबी हासिल हुई.