---विज्ञापन---

Entertainment News Live: अफेयर की खबरों के बीच Trisha संग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे Thalapathy Vijay, वीडियो देख फैंस को लगा झटका

Entertainment News in Hindi LIVE: अफेयर की खबरों के बीच थलापति विजय को तृष्णा कृष्णन के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया. जहां दोनों मैचिंग कपड़े पहने हुए नजर आए. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में है. दरअसल, एक्टर की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है. इतना ही नहीं विजय के अफेयर की चर्चाएं एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ हो रही हैं. जिसके बाद तलाक की खबरों और अफेयर की अफवाह के बीच पहली बार एक्टर पब्लिकली नजर आए हैं और वह अकेले नहीं बल्कि तृष्णा के साथ ही दिखाई दिए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, विजय और तृष्णा को एक साथ कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन पार्टी में देखा गया. दोनों ही साथ में पार्टी में पहुंचे थे. दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे. जहां के विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता था, तो वहीं तृष्णा मेहमानों से गले मिलते हुए और हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा स्टेज पर शादीशुदा कपल को बधाई देने के लिए विजय और तृष्णा एक साथ पहुंचे थे और फोटोज भी क्लिक करवाई. वहीं रिसेप्शन पार्टी के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि विजय से ऐसी उम्मीद नहीं थी.

---विज्ञापन---

विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 तमाम विवादों के बाद भी शुक्रवार 27 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर बैन की भी मांग उठी थी. यहां तक कि इसकी रिलीज के बाद तमाम सिनेमाघरों के बाहर इसके पोस्टर फाड़े गए, आग लगाई गई और शोज को भी बंद किया गया. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. सातवें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया और अभी तक मूवी का टोटल कलेक्शन 22.55 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:21 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर आई बड़ी अपडेट

Salim Khan Health Update: 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद से ही पूरा बॉलीवुड और उनके करोड़ों चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे. हाल ही में दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान, उनके करीबी दोस्त जावेद अख्तर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सलीम खान की तबीयत में काफी सुधार है और वे रिकवरी की राह पर हैं. जावेद अख्तर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:48 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: बादशाह के नए गाने 'टटीरी' ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Badshah New Song Tateeree Controversy: बादशाह का नया हरियाणवी गाना 'टटीरी' रिलीज होते ही विवादों की भेंट चढ़ गया है. पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रैपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि इस गाने में अश्लील शब्दों, आपत्तिजनक इशारों और स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों का गलत चित्रण किया गया है. मामला केवल पुलिस तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि हरियाणा महिला आयोग और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी इसकी शिकायत की गई है. शिकायतकर्ताओं का मानना है कि यह गाना समाज में गलत संदेश फैला रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:22 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से इस पावन नगरी का कायाकल्प हो चुका है. इसी कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में अपनी संपत्ति का विस्तार करते हुए एक और बड़ा निवेश किया है. 6 मार्च को 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) ने जानकारी साझा की कि अमिताभ बच्चन ने 35 करोड़ रुपये की लागत से 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है. मंदिर नगर में यह बिग बी का तीसरा निवेश है, जो न केवल अयोध्या के बढ़ते वैश्विक महत्व को दर्शाता है, बल्कि भूमि को एक स्थायी विरासत के रूप में देखने के उनके नजरिए को भी स्पष्ट करता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:56 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: खामेनेई की मौत पर मातम मनाने वाले भारतीयों को दिशा पाटनी की बहन की सलाह

Khushboo Patani On Iran-Israel War: ईरान में सत्ता परिवर्तन और युद्ध के मंडराते बादलों के बीच देश-दुनिया में विरोध और मातम का माहौल है. लेकिन पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने इस पूरे घटनाक्रम को 'धार्मिक चश्मे' से देखने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. खुशबू, जो स्वयं भारतीय सेना का हिस्सा रही हैं, ने साफ किया है कि यह कोई पवित्र युद्ध नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से जियोपॉलिटिक्स और पावर गेम है. उनका सोशल मीडिया पोस्ट इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीयों को किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए आपस में न लड़ने और केवल अपने राष्ट्र 'भारत' के प्रति वफादार रहने की सलाह दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:31 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: Janhvi Kapoor ने 29वें बर्थडे पर चढ़ी तिरुमाला मंदिर की 3,350 सीढ़ियां

जाह्नवी सुपरस्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं और वो आज एक्ट्रेस अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. 6 मार्च 1997 को जन्मी जाह्नवी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं. एक्ट्रेस अपने बर्थडे के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंची है. एक्ट्रेस ने इस मौके पर तिरुमाला मंदिर की 3,350 सीढ़ियां चढ़कर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:00 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: 8.1 रेटिंग वाली Netflix की इस रोमांटिक सीरीज में छिपा है गहरा राज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी हिट है. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फिल्म के ट्रेलर की डिटेल्स सामने आ गई हैं कि यह कब रिलीज होगा. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि यह 7 मार्च को 11:01 बजे सुबह रिलीज होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DViBDfjjOnX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:04 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: Ankit Tiwari मना रहे हैं 40वां जन्मदिन, दे चुके हैं बॉलीवुड को हिट गाने

अंकित तिवारी बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं, जो कि बॉलीवुड में तमाम हिट गाने गा चुके हैं. वह 'सुन रहा है ना तू' और 'तेरी गलियां' जैसे सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं. 6 मार्च 1986 को कानपुर के उत्तरप्रदेश में जन्मे अंकित तिवारी अपनी खूबसूरत आवाज के लिए जाने जाते हैं. वह अरिजीत सिंह के साथ भी कई गानों में काम कर चुके हैं.

08:48 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: अनुराग डोभाल पर भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. अनुराग का कहना है कि उनके पेरेंट्स और भाई उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी मौत होती है, तो वही लोग इसका कारण होंगे. अब इस पूरे मामले पर अनुराग के भाई कलाम ने रिएक्ट किया है और कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

07:31 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment Live News: Anurag Dobhal पर भाई ने लगाए पत्नी को पीटने का आरोप

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उनकी मौत के जिम्मेदार भी यही लोग होंगे.वहीं, अब अनुराग के भाई कलाम ने पलटवार किया है और उल्टा उनपर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. कलाम ने आरोपों पर रिएक्ट किया है और कहा है कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका को फिजिकली एब्यूज किया था और कहा कि इसी वजह से रितिका ने उन्हें छोड़ने का फैसला किया.

First published on: Mar 06, 2026 07:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.