---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty की बहू हुई Casting Couch का शिकार,डायरेक्ट ने Madalsa Sharma से की गंदी डिमांड

मदालसा शर्मा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। दरअसल, अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के थ्रोबैक किस्से के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि एक मशहूर डॉक्टर ने उन्हें मीटिंग के बहाने बुलाकर बिकिनी पहनने के लिए फोर्स किया था।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 1, 2026 15:13
Share :
Madalsa Sharma

बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा का एक खुलासा इस वक्त चारों तरफ वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मदालसा शर्मा टीवी की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या बनकर अपने नेगेटिव रोल से घर-घर में पहचान बनाने वाली मदालसा के लाखों फैंस हैं। जिन्हें नहीं पता, सबसे पहले उन्हें बता दें कि मदालसा शर्मा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। दरअसल, अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के थ्रोबैक किस्से के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि एक मशहूर डॉक्टर ने उन्हें मीटिंग के बहाने बुलाकर बिकिनी पहनने के लिए फोर्स किया था।

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए 19 साल की उम्र में हुए कास्टिंग काउच का किस्सा शेयर किया और इंडस्ट्री के एक पॉपुलर डायरेक्टर का बिना नाम लिए ही पर्दाफाश किया। इस खुलासे को सुनने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है, लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस ने इस सिचुएशन से डील किया और खुद को बचाया, सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 03:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.