Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, कीमत जान फटी रह जाएंगी आंखें

---विज्ञापन---

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से इस पावन नगरी का कायाकल्प हो चुका है. इसी कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में अपनी संपत्ति का विस्तार करते हुए एक और बड़ा निवेश किया है. 6 मार्च को 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) ने जानकारी साझा की कि अमिताभ बच्चन ने 35 करोड़ रुपये की लागत से 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है. मंदिर नगर में यह बिग बी का तीसरा निवेश है, जो न केवल अयोध्या के बढ़ते वैश्विक महत्व को दर्शाता है, बल्कि भूमि को एक स्थायी विरासत के रूप में देखने के उनके नजरिए को भी स्पष्ट करता है.

35 करोड़ का नया सौदा- अमिताभ बच्चन ने अभिनंदन लोढ़ा हाउस से 2.67 एकड़ जमीन का सौदा किया है. यह जमीन कंपनी की 'द सरयू' परियोजना के पास स्थित है. इस डील को AB Corp Ltd के एमडी राजेश यादव ने अंतिम रूप दिया.

---Advertisement---

अयोध्या में बिग बी का तीसरा निवेश- 2024 में उन्होंने 14.5 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा. वहीं मई 2025 में 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट की जमीन खरीदी. साथ ही मार्च 2026: में अब 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ का नया निवेश.

जमीन नहीं, एक 'विरासत'- अभिनंदन लोढ़ा के अध्यक्ष ने इस निवेश पर कहा कि अमिताभ बच्चन का जुड़ाव भूमि को केवल धन के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी 'विरासत' के रूप में देखने के विश्वास को दिखाता है, जहाँ आस्था और आधुनिक मूल्य एक साथ मिलते हैं.

---Advertisement---

अलीबाग में भी है लग्जरी पोर्टफोलियो- अयोध्या के अलावा, अमिताभ बच्चन ने अलीबाग की 'सोल दे अलीबाग' परियोजना में भी 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन जैसे युवा सितारों ने भी निवेश किया है.

5 साल में 4.5 गुना बढ़ी कीमतें- राम मंदिर के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के कारण अयोध्या में जमीन की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच सरयू तट और मंदिर गलियारे के आसपास जमीन की कीमतें 4.5 गुना से भी अधिक बढ़ चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Mar 06, 2026 07:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola