Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद फिर साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, अब Netflix पर मचाएंगे बवाल

Samay Raina And Ranveer Allahbadia: डिजिटल दुनिया के दो बड़े धुरंधर, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया, अब कपिल शर्मा के मंच पर एक साथ धमाल मचाएंगे. 'India's Got Latent' विवाद और एक-दूसरे पर कसे गए तंज के बाद, नेटफ्लिक्स पर इनका यह रीयूनियन फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है.

Samay Raina And Ranveer Allahbadia: हंसी का असली जादू तब देखने को मिलता है जब टीवी के दिग्गज और इंटरनेट के सुपरस्टार्स एक साथ आ जाएं. ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ के मौके पर नेटफ्लिक्स एक विशेष एपिसोड ला रहा है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया नजर आएंगे. पिछले एक साल में इन दोनों के बीच कई जुबानी जंग और ‘मेंटल हेल्थ’ जैसे मुद्दों पर मजेदार तंज देखने को मिले हैं. ऐसे में, कपिल शर्मा के शो में इनकी मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. लोग यह देखने को बेताब हैं कि क्या इस बार भी पुरानी कंट्रोवर्सी पर हंसी के फुहारें छूटेंगे या कुछ नया बवाल होगा.

कंट्रोवर्सी के बाद पहला बड़ा रीयूनियन

‘India’s Got Latent’ के बाद से समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर जैसा माहौल दिखा था. समय ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘Still Alive’ में रणवीर पर कई चुटीले वार किए थे, वहीं रणवीर ने भी मीडिया के सामने समय को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. अब इन दोनों को कपिल शर्मा के मंच पर साथ देखना किसी ‘मास्टरस्ट्रोक’ से कम नहीं है.

---विज्ञापन---

कॉमेडी और पॉडकास्ट का मिलन

एक तरफ कपिल शर्मा हैं जिन्होंने सालों से भारतीय घरों में कॉमेडी का राज किया है, और दूसरी तरफ समय रैना हैं जिन्होंने ‘लैटेंट’ टैलेंट के जरिए यूट्यूब पर नई क्रांति ला दी है. साथ ही रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) का जुड़ना इस एपिसोड को युवाओं के बीच सुपरहिट बनाने के लिए काफी है. यह टीवी और डिजिटल मीडिया के दो अलग-अलग वर्ल्ड्स का एक बड़ा मेल है.

---विज्ञापन---

सुनील ग्रोवर और कृष्णा का तड़का

इस खास एपिसोड में सुनील ग्रोवर भी अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे, जो मेहमानों की खिंचाई करने के लिए मशहूर हैं. साथ ही कृष्णा अभिषेक ‘मोना’ और कीकू शारदा ‘सोना’ बनकर अपनी हरकतों से इस शो में मस्ती और ड्रामे का लेवल और ऊंचा कर देंगे. मेहमानों के साथ इनकी जुगलबंदी देखने लायक होगी.

---विज्ञापन---

मेंटल हेल्थ और ‘Monk’ वाले तंज

समय रैना ने मजाक में रणवीर को ‘The Monk Who Sold My Ferrari’ कहा था और अपनी मेंटल हेल्थ बिगड़ने का श्रेय भी उन्हें दिया था. उम्मीद की जा रही है कि कपिल शर्मा इन चर्चाओं को शो में जरूर उठाएंगे. समय का डार्क ह्यूमर और रणवीर की गंभीर पर्सनैलिटी के बीच का अंतर इस एपिसोड को और भी मजेदार बनाएगा.

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें?

अगर आप इस हंसी के दंगल को मिस नहीं करना चाहते, तो तारीख नोट कर लीजिए. वर्ल्ड लाफ्टर डे के जश्न में डूबा यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. लंबे समय से कपिल की टीम और इन डिजिटल सितारों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह एक बड़ी ट्रीट होने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 04:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.