---विज्ञापन---
अनुराग डोभाल पर भाई कलाम ने किया पलटवार, पत्नी को पीटने के लगाए आरोप, सोशल मीडिया पर शेयर किए सबूत

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. अनुराग का कहना है कि उनके पेरेंट्स और भाई उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी मौत होती है, तो वही लोग इसका कारण होंगे. अब इस पूरे मामले पर अनुराग के भाई कलाम ने रिएक्ट किया है और कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

दरअसल, कलाम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही कुछ स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए हैं. जिसमें कलाम ने आरोप लगाया है कि अनुराग का यह रोज का है और वह अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करता था और इसी कारण वह उसे छोड़कर चली गई.

अनुराग के भाई कलाम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, " मैं अपनी बात का पक्का हूं. सारे सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं और चिल मारो सब, ये तो इसका रोज का काम है, जो वो व्यूज के लिए करता है. वन साइड स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने पर सच नहीं बताया. और मेरे सभी फैंस के लिए मेरा मैसेज है, " इन सब में मत पड़ो. उसे इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है. उसने हम पर एक फर्जी केस किया है. मम्मी पापा पर भी और जब ये केस कानूनी रूप से हार गया तो उसने ये बकवास वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि रितिका ने भी इसको छोड़ दिया था.

इस पोस्ट के अलावा कलाम ने एक स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है. जिसमें अनुराग किसी को बता रहा है कि उसने रितिका को थप्पड़ मारा है. उस चैट में लिखा है, "रितिका और मेरी हाथापाई हो गई. उसने तुम्हारे बारे में बोल दिया कुछ और मैंने उसको बजा दिया. मेरे को नहीं मारना था उसको कसम से, लेकिन को पोक कर रही थी. बज गई अच्छे से, अब शांत बैठी रहेगी. खींच के लाफा मारा एक."हालांकि अनुराग के वायरल वीडियो और कलाम के आरोपों पर अभी तक रितिका का कोई भी रिएक्शन नहीं आया है.

बता दें कि अनुराग अपने वायरल वीडियो को लेकर खबरों में बने हुए हैं, जिसमें वह रोते-रोते अपने पेरेंट्स और भाई पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी फैमिली ने उनसे सब कुछ छीन लिया है और मरने लायक हालात में छोड़ दिया है.

इन सभी के बाद अनुराग ने दावा किया कि उनके पेरेंट्स उनकी इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ थे और इसी कारण वह उन्हें लगातार टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग ने रोते हुए ये भी कहा, " मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे."