Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का बवाल, सिंगर के खिलाफ लगाए नारे; जानें क्या है पूरा मामला?

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कनाडा कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं, वैंकूवर में हुए, इस लाइव शो के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया, जिसने फैंस को चौंका दिया.

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने Aura-2026 टूर को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया. कनाडा के वैंकूवर (Vancouver) में हुए, इस लाइव शो के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया, जिसने फैंस को चौंका दिया.

कहां हो रहा था कॉन्सर्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी कुछ खालिस्तान समर्थक वैन्यू में पहुंच गए. उनके हाथों में झंडे थे, और उन्होंने सिंगर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दिलजीत का झुकाव BJP और RSS की ओर है, जिसे लेकर वे विरोध जता रहे थे.

---विज्ञापन---

आखिर शो में हुआ क्या?

शो के बीच अचानक माहौल बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सिक्योरिटी टीम ने तुरंत स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी प्रदर्शनकारियों से हल्की झड़प भी हो गई. हालांकि, थोड़ी देर बाद हालात काबू में आ गए, और कॉन्सर्ट दोबारा शुरू किया गया. फिर भी इस घटना ने पूरे टूर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है, कि प्रदर्शनकारियों ने आगे भी दिलजीत के शो में विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है.

---विज्ञापन---

दिलजीत के खिलाफ क्यों लगे नारे?

बता दें, कि दिलजीत दोसांझ का Aura-2026 टूर 23 अप्रैल से शुरू हुआ है, और इसकी शुरुआत वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में हुई थी. उनका ये इंटरनेशनल टूर 20 जून तक चलेगा, जिसका आखिरी शो सैन फ़्रांसिस्को (San Francisco) में होना है. टूर के बीच दिलजीत इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आए हैं, और उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर दिलजीत दोसांझ

सिंगिंग के साथ-साथ दिलजीत एक्टिंग में भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में वो फिल्म Border 2 में नजर आए थे, और अब उनकी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ चर्चा में है, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शर्वरी वाघ और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

दिलजीत के आने वाले कॉन्सर्ट्स पर संकट के बादल

बहरहाल, जहां एक तरफ दिलजीत का टूर फैंस के लिए बड़ा म्यूजिकल ट्रीट साबित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ वैंकूवर की ये घटना उनके शो को विवादों में ले आई है. अब देखना होगा, कि आने वाले कॉन्सर्ट्स बिना किसी रुकावट के पूरे हो पाते हैं या नहीं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.