---विज्ञापन---

Entertainment News Live: सोहा अली खान के लिए सैफ हैं ‘एडवाइजर’ और करीना हैं ‘गपशप क्वीन’

Entertainment News Live: एक्ट्रेस सोहा अली खान ने परिवार के रिश्तों को लेकर बार करते हुए कहा कि सैफ अली खान उन्हें रिश्तों की समझ देते हैं, वहीं करीना कपूर के पास गपशप और हर खबर का खजाना होता है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: पटौदी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने हाल ही में अपने परिवार के मजेदार राज खोलते हुए बताया कि वे सलाह के लिए किस पर निर्भर रहती हैं. सोहा के मुताबिक, जब बात रिश्तों की उलझनों की आती है, तो वे भाई सैफ अली खान के पास जाती हैं, क्योंकि वे उन्हें एक पुरुष का नजरिया देते हैं. वहीं, गपशप और चटपटी खबरों के लिए उनकी पसंदीदा करीना कपूर हैं. सोहा का कहना है कि करीना के पास लोगों के बारे में ऐसी गजब की जानकारियां होती हैं, जो शायद ही किसी और को पता हों.

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अदा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने हॉरर फिल्म ‘1920’ से करियर की शानदार शुरुआत की थी. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा, वे अपने अनोखे फैशन सेंस, डांस और मार्शल आर्ट्स में महारत के लिए भी जानी जाती हैं. ‘द केरल स्टोरी’ की बड़ी सफलता ने उन्हें देशभर में घर-घर लोकप्रिय बना दिया है. अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर अदा आज लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

---विज्ञापन---

1 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. रितेश देशमुख ने न केवल महाराज के किरदार को जीवंत किया है, बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ी है. फिल्म को ऑडियंस का इतना प्यार मिल रहा है कि दूसरे रविवार के आंकड़ों ने पहले हफ्ते की मजबूती को फिर से साबित कर दिया है. ‘सैकनिल्क’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक कुल 68.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो मराठी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. बता दें कि फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को भारत में 6.80 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---
22:31 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: थलपति विजय के बाद अब इस साउथ सुपरस्टार की आई अफेयर की खबरें?

थलपति विजय एक तरफ सीएम बनने को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की खबरें भी काफी तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच साउथ के एक और सुपरस्टार इस तरह की खबरों के शिकार हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DX_uhtIssv4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

21:22 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: किस एक्टर के पास है कितना गोल्ड?

क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट एक्टर के पास कितना ज्यादा सोना है? चलिए, आपको बताते हैं कि थलपति विजय से अभिताभ बच्चन तक किसके पास कितना सोना है. पढ़ें पूरी खबर...

20:44 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘कर्तव्य’ तक, OTT पर आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

OTT पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते यहां रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से लेकर सैफ अली खान की फिल्म 'कर्त्तव्य' तक, एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आ रही हैं. इसे हफ्ते ओटीटी पर काफी कुछ शानदार होने वाला है. घर बैठे आप कई शानदार फिल्मों और सीरीज को इस हफ्ते OTT पर एन्जॉय कर सकेंगे. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं...

19:42 (IST) 11 May 2026
Cannes 2026: कब और कहां देख सकेंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल?

Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट एक बार फिर सजकर तैयार हो चुका है. हर साल की तरह फैशन और फिल्मों की दुनिया का सबसे बड़ा महोत्सव कान्स फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर लौट आया है. हर साल की तरह इस बार भी भारत की ओर से कई सेलेब्स इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर भी होगा. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

19:40 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: इस दिन आएगा राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भव्य प्रीमियर 3 जून को होगा और 4 जून 2026 को दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DYMfjQRE-gi/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:40 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: सिंगर दुआ लीपा ने सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर का ठोका मुकदमा

पाॅपुलर ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा ने एक कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए हर्जाने में करोड़ों रुपये मांगे हैं. एएनआई के मुताबिक, 'सिंगर दुआ लीपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा ठोका है. उनका आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के टीवी की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया'.

18:33 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: प्रॉफिट के मामले में ‘धुरंधर’ तक को पछाड़ चुकी है ये फिल्म

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. आज एक ऐसी फिल्म के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. इस फिल्म ने प्रॉफिट कमाने के मामले में 'धुरंधर' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर मूवी तक को पछाड़ दिया है. अब ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है...फिल्म के बारे में जानें

17:47 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: Mohanlal की Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में कमा डाले इतने करोड़

मोहनलाल स्टारर मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जीतू जोसेफ की निर्देशित यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. जिसमें से दृश्यम का पहला पार्ट 2013 में आया था और इसका दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था. इस मूवी के दोनों पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. वहीं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और फिल्म भी सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है. इस बीच दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है....पूरी खबर पढ़ें

17:01 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: अरिजीत सिंह को टक्कर देता था ये सिंगर, एक साजिश ने बर्बाद किया करियर

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर से मिलवा रहे हैं, जिसकी आवाज के जादू ने हर किसी को अपना बना लिया था. साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में भी इस सिंगर ने एक गाना गाया था. एक ऐसा गाना, जी उस वक्त अरिजीत सिंह पर भी भारी पड़ा था. चलिए इस सिंगर के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढे़ं

17:01 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: 9 साल बाद टीवी का ये कपल कर रहा वापसी? कभी सेट पर हुआ था प्यार

सनाया ईरानी और मोहित सहगल टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है. दोनों ही टीवी शो 'मिले जब हम तुम' सीरियल में साथ काम कर चुके हैं और इस शो से दोनों ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. इतना ही नहीं लोगों को इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आती है. हालांकि टीवी की यह पुरानी जोड़ी अब जल्द ही एक बार फिर से वापसी करने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

16:51 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: 'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर रिलीज, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने खींचा ध्यान

रियल लाइफ कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी पर आधारित रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसे लेकर तेजस्वी ने कहा कि ये शो उनके अब तक के काम से काफी अलग है, क्योंकि रियलिटी और फिक्शन का ऐसा मेल बहुत कम देखने को मिलता है.

https://www.instagram.com/reel/DYLz_zbje4e/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

16:23 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: OTT पर गदर काट रही 9 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म, मिले 12 करोड़ व्यूज

बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि हर फिल्म या सीरीज हिट हो, ऐसा पॉसिबल नहीं होता है. वहीं, कई बार फ्लॉप फिल्में, ओटीटी और टीवी पर कमाल कर जाती है. लेकिन सिनेमाघरों में इनका बुरा हाल होता है. वैसे ही आज हम एक ऐसी ही फ्लॉप फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो कि ओटीटी पर खूब पसंद की गई है. इस फिल्म को 12 करोड़ व्यूज मिले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:40 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: कहां हुई थी DDLJ के आइकॉनिक रेलवे ट्रैक की शूटिंग?

बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) यानी DDLJ आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. फिल्म का हर सीन, हर गाना और हर डायलॉग फैंस की यादों में बसा हुआ है. खासकर वो क्लाइमेक्स, जब सिमरन भागते हुए ट्रेन पकड़ती है, और अमरीश पुरी का मशहूर डायलॉग सुनाई देता है. 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी.' अब इसी आइकॉनिक सीन से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है...पूरी खबर पढ़ें

15:26 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: 'विजय खास हैं...' जब Trisha Krishnan ने की तमिलनाडु सीएम थलपति की तारीफ

तृषा कृष्णन और विजय थलपति को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. हाल ही में थलपति तमिलनाडु के सीएम बने हैं और इस बीच तृषा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें तृषा विजय की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने विजय को खास बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:19 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज

करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य इस रोमांटिक फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYMEeVxPcl1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:57 (IST) 11 May 2026
Entertainment Live News: इंतजार हुआ खत्म! आ रहा है Money Heist Season 6?

मनी हीस्ट के सीजन 6 को लेकर हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है. जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या इसका 6वां सीजन आने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DYIVO0Yt8EK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:42 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी ठुकराई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की मांग का कड़ा विरोध किया है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस केस में ईडी ने दिल्ली की अदालत में साफ कहा कि अभिनेत्री का पिछला आचरण संदिग्ध रहा है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. फिलहाल, ईडी ने इस मामले में विस्तार से जवाब देने के लिए कोर्ट से और समय मांगा है, जिससे जैकलीन को बड़ा झटका लगा है.

11:56 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: नहीं रहे 'रिटर्न ऑफ द जेडी' के दिग्गज अभिनेता माइकल पेनिंगटन

Michael Pennington Passes Away: हॉलीवुड और थिएटर जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. 'स्टार वार्स' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म में अपनी यादगार भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता माइकल पेनिंगटन का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शेक्सपियर के नाटकों से लेकर बड़े पर्दे तक, उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:53 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड की वो फिल्म, जिसकी कास्टिंग में था सिर्फ एक एक्टर

क्या आपने कभी ऐसी फिल्म देखी है जिसमें शुरू से अंत तक सिर्फ एक ही कलाकार हो? सुनील दत्त की 'यादें' एक ऐसा ही अजूबा है. 62 साल पहले किए गए इस साहसी प्रयोग ने न केवल दर्शकों को हैरान किया, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपनी जगह पक्की की. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:52 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: लुक्स की वजह से इस खूबसूरत एक्ट्रेस को झेलने पड़े कई रिजेक्शन

बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं है, खासकर तब जब लोग आपके टैलेंट से पहले आपके लुक्स पर सवाल उठाने लगें. एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ भी ऐसा ही हुआ. बता दें कि आज अदा शर्मा अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. करियर के शुरुआती दौर में उन्हें लुक्स के कारण कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. लोगों ने उनके बालों से लेकर उनकी आइब्रो तक का मजाक उड़ाया. लेकिन, फिल्म '1920' से अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने हार नहीं मानी. साल 2023 में आई उनकी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया, उसने अदा को रातों-रात सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में खड़ा कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:57 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: तृषा कृष्णन ने अभी तक क्यों नहीं की शादी?

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों थलपति विजय के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस की मौजूदगी और उनके इमोशनल पलों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. तृषा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिसमें 2015 में उनकी सगाई का टूटना और राणा दग्गुबाती के साथ उनका नाम जुड़ना शामिल है. 43 की उम्र में भी सिंगल रहने वाली तृषा ने खुद बताया कि वह शादी जैसे पवित्र बंधन को लेकर क्या सोचती हैं और उन्हें किस तरह के जीवनसाथी का इंतजार है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:51 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: सोहा के लिए करीना हैं 'गपशप क्वीन' और सैफ हैं 'एडवाइजर'

पटौदी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने हाल ही में अपने परिवार के दिलचस्प और अनसुने रिश्तों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वे अपनी जिंदगी के अहम फैसलों के लिए किस पर भरोसा करती हैं. सोहा के मुताबिक, जब बात रिश्तों की उलझनों की आती है, तो वे भाई सैफ अली खान से सलाह लेना पसंद करती हैं क्योंकि वे उन्हें एक पुरुष का नजरिया देते हैं. वहीं, गपशप और चटपटी खबरों के लिए करीना कपूर उनकी पहली पसंद हैं, जिनके पास हर किसी की गुप्त जानकारी होती है.

09:20 (IST) 11 May 2026
Entertainment News Live: 'राजा शिवाजी' ने 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

Raja Shivaji Box Office Report Day 10: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर विजय रथ जारी है. दूसरे रविवार को फिल्म ने नोटों की ऐसी बारिश की कि कमाई का आंकड़ा 68 करोड़ के पार पहुंच गया है. रितेश देशमुख की इस मेहनत और सलमान खान के धमाकेदार कैमियो ने फिल्म को सफलता की राह पर खड़ा कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: May 11, 2026 09:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.