Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैंस का इंतजार हुआ खत्म! आ रहा है Money Heist Season 6? जानें सीरीज से जुड़ी सारी डिटेल्स

मनी हीस्ट के सीजन 6 को लेकर हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है. जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या इसका 6वां सीजन आने वाला है.

Money Heist Season 6
Money Heist Season 6

मनी हीस्ट एक स्पेनिश ड्रामा है, जो कि लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इस शो की कहानी ने लोगों को खासा इंप्रेस किया था. इस शो के सभी सीजन जबरदस्त हिट रहे थे. वहीं, एक बार फिर से मनी हीस्ट की दुनिया की वापसी होने जा रही है, जिसको लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मूल सीरीज के खत्म होने के सालों बाद नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस सीरीज को लेकर हिंट दिया है कि यह अभी खत्म नहीं हुई है. जिसके बाद इसके 6वें सीजन को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं तेज हो गई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि क्या इसका 6वां सीजन आने वाला है.

मनी हीस्ट सीजन 6 आने वाला है?

दरअसल, मनी हीस्ट सीजन 6 को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि नेटफ्लिक्स ने इस शो को लेकर डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टि की है कि मनी हीस्ट की कहानी बर्लिन सीजन 2 के बाद भी जारी रहेगी. पेड्रो अलोंसो स्टारर बर्लिन सीजन 2, 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में रिलीज होने वाला है. हालांकि प्लेटफॉर्म ने ये साफ नहीं किया है कि अगला चैप्टर एक और स्पिन ऑफ होगा या फिर मूल कहानी को सीधे तौर पर दिखाया जाएगा.

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स ने शेयर की जानकारी

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मनी हीस्ट की टीम वही रेड कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है और चेहरे पर सफेद मास्क लगाया हुआ है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “बेला चियो अभी भी खेल रही है. ‘ला कासा डे पेपल’ की दुनिया जारी है.बला चियो अभी भी खेल रही है. ‘मनी हीस्ट’ की दुनिया जारी है. ओ बेला चियो अभी भी उड़ रही है. ‘ला कासा डे पेपल’ की दुनिया जारी है.

फैंस के बीच दिखी एक्साइटमेंट

साथ ही वीडियो में मनी हीस्ट की टीम की एक अनोखी झलक ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं टोक्यो और नैरोबी के बिना वो नहीं देखूंगा. दूसरे ने लिखा, “क्या बात कर रहे हो सीजन 6 आ रहा है. अन्य यूजर ने लिखा, “हम राकेल और प्रोफेसर का स्पिन-ऑफ चाहते हैं. हालांकि अभी तक नेटफ्लिक्स ने इसको लेकर पूरी तरह से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन वीडियो के आखिर में लिखा था, मनी हीस्ट अभी जारी है.

यह भी पढ़ें-Trisha Krishnan Net Worth: लग्जरी कार से करोड़ों के घर तक… कितनी है तमिलनाडु के CM Thalapathy Vijay की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की नेटवर्थ

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 01:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola