Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: संभावना सेठ की पुलिस स्टेशन में बीती रात, हाउसहेल्प की बहन को बनाया बंधक!

संभावना सेठ ने खुलासा किया कि उनकी हाउसहेल्प की बहन को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था. पुलिस स्टेशन में बीती रात और पूरे मामले की कहानी जानें.

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी पूरी रात पुलिस स्टेशन में गुजरी. अब दोनों ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस पूरे मामले का खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी हाउसहेल्प की बहन को एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था. काफी कोशिशों और पुलिस की मदद से आखिरकार उसे वहां से बाहर निकाला गया.

अविनाश द्विवेदी ने बताई सच्चाई

वीडियो में अविनाश द्विवेदी ने बताया कि उनकी हाउसहेल्प गुड़िया एक दिन अचानक रोने लगी. पूछने पर उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन मुंबई के खारघर इलाके में एक एजेंसी के जरिए घरेलू काम करने गई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद हालात बदल गए.

---विज्ञापन---

अविनाश ने खोला हैरान करने वाला राज

अविनाश के मुताबिक, जिस घर में वह काम कर रही थी, वहां एक कपल रहता है. उनके घर में कई कुत्ते और बिल्लियां थीं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी उस लड़की को दी गई थी. धीरे-धीरे उससे घर के दूसरे काम भी करवाए जाने लगे. जब उसने एक्सेट्रा काम करने से मना किया तो उसे वहां से जाने नहीं दिया गया. परिवार का आरोप है कि लड़की को खाना तक नहीं दिया जाता था, उसका पहचान पत्र अपने पास रख लिया गया था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी.

संभावना सेठ ने की अपनी हाउसहेल्प की मदद

संभावना सेठ ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने पहले उस एजेंसी से संपर्क किया, जिसके जरिए लड़की को काम मिला था. एजेंसी ने बताया कि वे पहले भी उसे निकालने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन उन्हें बिल्डिंग के अंदर तक नहीं जाने दिया गया. इसके बाद संभावना ने खुद उस महिला से बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला.

---विज्ञापन---

एनजीओ से ली गई मदद

आखिरकार एजेंसी के लोग एक स्थानीय एनजीओ की सदस्य की मदद से उस घर तक पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लड़की को वहां से बाहर निकालने में सफल रहे. संभावना के मुताबिक, जब लड़की उनके घर पहुंची तो वह बेहद डरी हुई थी और सदमे में थी. उसे लगातार डर था कि वह कपल उसे फिर से नुकसान पहुंचा सकते हैं.

पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. अविनाश ने बताया कि शुरुआत में पुलिस से मदद नहीं मिली, लेकिन बाद में जब मामला बढ़ा तो दोनों बांगुर नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे. वहां उनकी शिकायत दर्ज की गई और देर रात तक पुलिस कार्रवाई चलती रही. वीडियो में गुड़िया ने भी भावुक होकर कहा कि अगर संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी समय पर मदद नहीं करते, तो शायद उसकी बहन आज जिंदा नहीं होती. फिलहाल यह मामला चर्चा में है और सोशल मीडिया पर लोग संभावना और अविनाश के इस कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 32 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये, छठे दिन 8 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये और आठवें दिन 3.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं ‘धमाल 4’ की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 21वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और इसके 2,563 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 21 दिनों में भारत में कुल 155.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 215.29 करोड़ रुपये पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

00:06 (IST) 1 Aug 2026
Entertainment News Live: मानुषी छिल्लर का छलका दर्द

सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर पहुंची. इस दौरान मानुषी से जब से पूछा गया कि उन्हें NEET 2015 के पेपर लीक और दोबारा एग्जाम देने बारे में पता चला, तो उन्हें कैसा लगा. इसके जवाब मानुषी ने कहा, 'इसके दो पहलू हैं, एक तो मेरा खुद का एक्सपीरियंस है और दूसरा देश के ज्यादातर स्टूटेंड की सच्चाई. पढ़ें पूरी खबर...

22:27 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: 'बटवारा 1947' का पोस्टर देख फैंस क्यों हुए कन्फ्यूज?

फिल्म 'बटवारा 1947' के नए पोस्टर में करण देओल के साथ नजर आ रही एक्ट्रेस कनिका कपूर का लुक कियारा आडवाणी जैसा दिखने पर फैंस हैरान हैं. लोग इसे एआई से बना पोस्टर बताकर मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:12 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Mirzapur The Movie Trailer Release Date: ओटीटी पर अपनी धाक जमाने के बाद अब 'मिर्जापुर' का खौफनाक और रोमांचक खेल बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहा है. लंबे समय से 'मिर्जापुर: द मूवी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीजर के सुपरहिट होने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी कर चुके हैं. मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट भी तय कर दी है और इसके लिए एक भव्य इवेंट रखा जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:02 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: म्यूजिक इंडस्ट्री की इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

Jamuna Rani Passes Away: साउथ सिनेमा की एक दिग्गज गायिका का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार शाम बेंगलुरु में आखिरी सांस ली. महज 7 साल की उम्र से गाना शुरू करने वाली जमुना रानी ने 6000 से अधिक गानों में अपनी सुरीली आवाज दी थी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:23 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: पाकिस्तानियों को भाया 'रामायण' का ट्रेलर

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने 'रामायण' के ट्रेलर की काफी तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा, ' एक पाकिस्तानी ऑडियंस के तौर पर मैं कहूंगा कि 'रामायण' का ट्रेलर आ गया है. भारत और बॉलीवुड को इतना पैसा कहां से मिल रहा है? पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DbZZGc7ILTu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

17:28 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: 42 की उम्र में मां बनीं ये एक्ट्रेस, नहीं चाहती थीं बच्चा; बताई वजह

इंडस्ट्री की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्हें कभी मां बनने से इनकार था, उन्हें एक ऐसी चिंता सता रही थी, जिसने उन्हें अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए सोचना पड़ रहा था, लेकिन फिर उनकी सोच बदली और आज वो प्यारे से बेटे की मां हैं. पढ़े पूरी खबर...

16:46 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल ने जैद को किया KISS, गौहर ने दिया ऐसा रिएक्शन

'एलायंस' जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में नए-नए मोड़ और मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं. इस बार चर्चा का विषय कोई टास्क या लड़ाई नहीं, बल्कि गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन और उनके पति जैद दरबार की दोस्ती बन गई है. दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

16:45 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: क्या इंटीमेट सीन में विनोद खन्ना ने काटे थे माधुरी दीक्षित के होंठ? अब खुला राज

बॉलीवुड के कुछ किस्से ऐसे हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, ऐसा ही एक किस्सा विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दयावान' से जुड़ा है. जिसको लेकर कहा जाता है, कि विनोद खन्ना ने इंटीमेट सीन के दौरान कट बोलने के बाद भी माधुरी दीक्षित को किस करते रहे थे, और उनके होठों को काट भी लिया था, जिसमें माधुरी दीक्षित के होठों से खून भी निकल आया था. हमेशा से इस अब इस पूरे मामले पर सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने अपनी बात रखी है. पढ़ें पूरी खबर...

15:33 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment Live News:किताबों पर बनी इन 5 धांसू सीरीज में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में और वेब सीरीज ऐसी हैं, जो किताबों पर आधारित हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानियां किताबों से प्रेरित हैं। इन सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिल और दमदार कहानी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:04 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: कियारा आडवाणी को ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा?

कियारा आडवाणी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट रहीं हैं, इस खास दिन पर उनके 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है, जिसने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. दरअसल मेकर्स ने फिल्म से कियारा का नया पोस्टर रिलीज कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. पढ़ें पूरी खबर...

14:04 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: पवन सिंह को हुई गंभीर बीमारी? मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन!

पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे भोजपुरी सितारों से सजा नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. शो के ऑनएयर होने से पहले ही इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन प्रोमो में कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:03 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: ट्रोल्स के निशाने पर आईं शिवांगी जोशी, सपोर्ट में आई बहन ने सुनाई खरी-खरी

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. 5 अगस्त को शो को अपना विजेता मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी का एक खुलासा सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. शो में अपने संघर्ष की कहानी बताने के बाद शिवांगी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब उनकी बड़ी बहन शीतल जोशी खुलकर उनके समर्थन में सामने आई हैं और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:02 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment Live News: OTT पर रिलीज हुई 'है जवानी तो इश्क होना है'

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. मूवी ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रिलीज के करीब दो महीने अब ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म की हाल ही में ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म कब और कहां दस्तक देगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:50 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment Live News: 'वो गौरव जी और मैं चुड़ैल..' श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है. जहां कुछ कंटेस्टेंट पहले ही फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं, वहीं कुछ कंटेस्टेंट अभी भी खतरे में हैं. इनमें पामेला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चौधरी शामिल हैं. हालांकि, फिनाले वीक नजदीक आने के बावजूद शो में लड़ाइयां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. इस दौरान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर श्रेया कालरा ने अपनी राय रखी, जिस पर आकांक्षा बुरी तरह भड़क गईं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:46 (IST) 31 Jul 2026
Entertainment News Live: कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म?

कियारा आडवाणी जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. फिल्म की झलकियां सामने आने के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही है. खासकर कियारा का लुक और उनके बोल्ड सीन्स सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसे में अब खुद कियारा ने बताया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा? पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 31, 2026 10:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola