---विज्ञापन---
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी वरुण धवन की फिल्म, जानें कब और कहां देखें
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. मूवी ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रिलीज के करीब दो महीने अब ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म की हाल ही में ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म कब और कहां दस्तक देगी.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें है जवानी तो इश्क होना है
दरअसल, 'है जवानी तो इश्क होना है' अब घर बैठे देख सकते हैं. बता दें कि 31 जुलाई 2026 से ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.
मेकर्स ने अनाउंस की ओटीटी रिलीज
फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी अपलोड किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "एक तरफ एक्स, दूसरी तरफ नेक्स्ट, बीच में जस और फुल ऑन मेस..तो फिर हंगामा, भ्रम और कॉमेडी की गारंटी है. देखिए है जवानी तो इश्क होना है. अब जी5 पर स्ट्रीम हो रही है."
है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'बता दें कि है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 74.82 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि फिल्म 55 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म सिर्फ अपना बजट निकाल पाई थी.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है. फिल्म की कहानी जसविंदर यानी कि जस और उसकी पत्नी वाणी के बारे में है. जस पिता बनना चाहता है, जबकि वाणी मां बनने की इच्छा नहीं रखती है. जिसके कारण जस तलाक लेने का फैसला करता है और इस बीच उसकी लाइफ में प्रीत की एंट्री होती है. इसके बाद फिल्म में काफी कंफ्यूजन और ड्रामा देखने को मिलती है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म के कलाकारों को लेकर बात करें इस मूवी में वरुण, पूजा और मृणाल के अलावा मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, अली असगर, राजेश कुमार, राकेश बेदी, कुब्रा सैट और रोहित सराफ जैसे कलाकार नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.