---विज्ञापन---

Entertainment News Live: ‘मुझे ये कलाकार नहीं चाहिए..’आखिर क्यों रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देना चाहते हैं मुकेश खन्ना?

Entertainment News Live in Hindi: मुकेश खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल में क्यों नहीं देखना चाहते हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News Live Update In Hindi: दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो हमेशा ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. बीते लंबे वक्त से वह रणवीर सिंह को लेकर कह रहे हैं कि वह उन्हें शक्तिमान के रोल में नहीं देखना चाहते हैं. वह रणवीर सिंह को इस किरदार में लेने के लिए पूरी तरह से खिलाफ हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने इसपर खुलासा भी किया है कि वह ऐसा क्यों सोच रहे हैं.

दरअसल, जूम से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ की और कहा, ” देखिए मैं इसके खिलाफ इसलिए हूं क्योंकि हालांकि वह एक अच्छा एक्टर है. उसमें जबरदस्त एनर्जी है. वह धुरंधर कर सकते हैं, वह गली बॉय कर सकते हैं. वह खिलजी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ” लेकिन शक्तिमान में सिर्फ एक्टर ही नहीं, चेहरा भी जरूरी होता है. जैसे पृथ्वीराज चौहान को खड़े होने पर पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए, जो अक्षय कुमार फिल्म में नहीं दिखे. उन्होंने विग वगैरह पहनी थी. जब मैंने कोई ऐतिहासिक रोल किया, तो मुझे सिर्फ कपड़े बदलने में ही डेढ़ घंटा लग जाता था. मैं सात इंच का मुकुट पहनता था.

---विज्ञापन---

इस दौरान मुकेश खन्ना ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें काफी नुकसान भी हो रहा है. उन्होंने कहा, “यह मेरा नुकसान है. मुझे करोड़ों का नुकसान हो रहा है क्योंकि सोनी मुझे करोड़ों रुपये देने को तैयार है. मैंने कहा रुके, मुझे ये कलाकार नहीं चाहिए. वो अड़े हैं और मैं भी. उन्हें एक स्टार चाहिए, मुझे नहीं. अगर मुझे परमिशन दी जाए तो मैं पूरे देश में ऑडिशन लेकर शक्तिमान का रोल निभाने वाले एक्टर को चुनूंगा. इससे आपको पब्लिसिटी भी अच्छी मिलेगी और एक ऐसा शख्स मिलेगा जो दिखने में भी सुंदर, सिंपल हो. मेरे लिए कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से एक अलग छवि हो, वो शक्तिमान नहीं बन सकता.

---विज्ञापन---

वहीं, रणवीर सिंह को लेकर बात करें तो वह इन दिनों धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1758 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की सफलता की ओर अब एक्टर दूसरी बार पिता बनने को तैयार है, जिसकी जानकारी हाल ही में एक्टर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
18:12 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: Mahabharat के इस सीन के दौरान सच में रोने लगी थी एक्ट्रेस

महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण एक बहुत ही मार्मिक सीन है. इस सीन के दौरान द्रौपदी बनीं रूपा गांगूली शूटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रोने लगी थीं. ये सीन इतना इंटेंस था कि डायलॉग बोलने शुरू करते वह रोने लगी थीं. कुछ देर बाद जब वह चुप हुई तो शूटिंग को फिर से शुरू किया गया. इसके अलावा इस सीन से जुड़ा एक खास किस्सा यह भी है कि रूपा गांगूली के इस सीन के लिए 20 मीटर की स्पेशल साड़ी ऑर्डर पर बनवाई गई थी. वहीं इस साड़ी को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए बढ़ाया गया था....पूरी खबर पढ़ें

15:24 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: ‘सलमान खान’ नहीं अब ये एक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म में बनेगा प्रेम! जानें अपडेट

सलमान खान सालों से राजश्री प्रोडक्शन के साथ जुड़े हैं और उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी कई फिल्में की हैं और वो उनमें प्रेम के रोल में नजर आए हैं. वहीं अब इस प्रोडक्शन हाउस को प्रेम के रोल के लिए एक नया चेहरा मिल गया है. हाल ही में प्रोडक्शन हाउस ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया है. जिसमें पूरी नई स्टार कास्ट नजर आने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DXYnnQ_iLh1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:22 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: जूनियर NTR की अगली फिल्म को लेकर सस्पेंस खत्म

Junior NTR Film: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दबदबे के बाद, साउथ सिनेमा ने साल 2027 के लिए अपनी कमर कस ली है. जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. 'NTR-Neel' के नाम से चर्चा में रहे इस प्रोजेक्ट के लिए तारीख भी तय की गई है. फिल्म का पहला लुक 20 मई को जारी किया जाएगा. जूनियर एनटीआर के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली फिल्मों के मिला-जुला प्रदर्शन के बाद फैंस को उनसे एक धमाकेदार कमबैक की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:45 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में दिखा ये क्यूट बच्चा कौन?

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को पर्दे पर उतारा गया है, लेकिन ट्रेलर की सबसे खास बात वह नन्हा कलाकार है, जिसने अपनी मासूमियत और दमदार आवाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. हालांकि ऑडियंस यह जानना चाहती है कि ये बाल कलाकार आखिर है कौन? पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:34 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: 'शाका लाका बूम बूम' की इस एक्ट्रेस की 26 में बदली सूरत, है शाहरुख खान से कनेक्शन

शाका लाका बूम बूम टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो हुआ करता था और 90 के दशक के बच्चों का यह फेवरेट शो था. इस शो के कलाकार उस दौरान टीवी पर और घर-घर काफी पॉपुलर थे. लोग इस शो को सालों तक भूल नहीं पाए हैं. शो में संजू और करुणा बच्चों के फेवरेट कैरेक्टर थे. हालांकि इसमें ऋतु का टॉम बॉय वाला रोल भी लोगों को खूब पसंद आया था. वहीं, आज हम उसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने इस किरदार को निभाया था. यहां भी पढ़ें-

14:04 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: 12 साल बाद अलग हुए Haylie Duff और Matt Rosenberg

हेयली डफ अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं. हाल ही में उनको लेकर एक अहम खबर सामने आई है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की 12 साल बाद उनकी मंगेतर मैट रोसेनबर्ग के साथ सगाई टूट गई है और कपल का ब्रेकअप हो गया है. बताया जा रहा है कि इस एक्स कपल ने इसी साल अलग होने का फैसला किया था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:03 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: सैयारा फेम 'अनीत पड्डा' के घर पसरा मातम, इस शख्स का हुआ निधन

सैयारा साल 2025 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे. फिल्म ने अनीत पड्डा को स्टार बना दिया और उसके बाद से ही वह दोनों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं. वहीं, अब अनीत पड्डा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है और इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:01 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: शादी की अफवाह के बीच Dhanush और Mrunal इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ?

धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और हमेशा ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. बीते दिन वह मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि इन सभी अफवाहों को लेकर मृणाल और धनुष के एक साथ एक नए प्रोजेक्ट में आने को लेकर खबर सामने आई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:40 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: 20 साल तक सिर्फ एक ही किरदार में नजर आया ये एक्टर

"कुछ तो गड़बड़ है, दया!", यह डायलॉग आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे फेमस डायलॉग्स में से एक है. शिवाजी साटम (Shivaji Satam) ने ACP प्रद्युम्न के रूप में जो विरासत छोड़ी है, वह टीवी जगत में किसी मिसाल से कम नहीं है. 20 सालों तक एक ही किरदार को इतनी शिद्दत से निभाना काबिले तारीफ है. हालांकि, इस रुतबे के पीछे एक बेहद साधारण इंसान की कहानी है. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले शिवाजी साटम 23 साल तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर कैशियर काम करते थे. फिजिक्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई करने वाले शिवाजी साटम ने थिएटर से अपने सपनों को उड़ान दी और अंततः भारतीय टीवी के 'सबसे बड़े पुलिस वाले' बन गए. पूरी खबर यहां पढ़ें...

08:57 (IST) 21 Apr 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' के जमील जमाली ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की ये फिल्म

राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है. वह इस फिल्म में अपने किरदार जमील जमाली को लेकर लोगों के बीच छाए हुए हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वह आदित्य धर की एक फिल्म पहले रिजेक्ट कर चुके थे. लेकिन फिर बाद में उन्होंने हां कर दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Apr 21, 2026 08:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.