---विज्ञापन---
शाहरुख खान से है ‘शाका लाका बूम बूम’ की इस एक्ट्रेस का कनेक्शन, जानें 26 साल में कितनी बदली सूरत

शाका लाका बूम बूम टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो हुआ करता था और 90 के दशक के बच्चों का यह फेवरेट शो था. इस शो के कलाकार उस दौरान टीवी पर और घर-घर काफी पॉपुलर थे. लोग इस शो को सालों तक भूल नहीं पाए हैं. शो में संजू और करुणा बच्चों के फेवरेट कैरेक्टर थे. हालांकि इसमें ऋतु का टॉम बॉय वाला रोल भी लोगों को खूब पसंद आया था. वहीं, आज हम उसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने इस किरदार को निभाया था.

दरअसल शो में ऋतु का रोल साईनी राज ने किया था. जो कि लोगों के बीच काफी पॉपुलर था. हालांकि बीते 26 सालों में साईनी का लुक कितना बदल गया है और आज वह कैसी दिखती हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साईनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्होंने तमाम शोज में काम किया. जिसमें से शाका लाका बूम बूम के अलावा फिल्म ट्रैफिक सिग्नल, इंटीरियर कैफे नाइट, हमारा बार हैप्पी आवर, द लास्ट डे जैसी फिल्में शामिल हैं. इतना ही नहीं साईनी ने Interior Cafe Night फिल्म का लेखन भी खुद ही किया था.

इन सभी के अलावा उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ने के बाद राइटिंग, लिरिसिस्ट और पोएट्री का काम शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने कोरोना के दौरान सब सही हो जाएगा गाना लिखा था, जिसे खुद शाहरुख खान ने गाया था और इसके कंपोजर बादशाह थे.

साईनी के करियर के शुरुआती दौर को लेकर बात करें तो सिर्फ 7 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें अपने पहले शो के लिए फीस के तौर पर सिर्फ 300 मिले थे.

हालांकि उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था. उन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन रिजेक्ट हो गई थीं. इस बीच उन्होंने ये भी बताया कि बड़े होते होते एक्टिंग के मौके कम हो गए, जिसके कारण उन्होंने अपना एक्टिंग का शौक छोड़ दिया.

एक्टिंग के ऑफर ना आने से वह परेशान हो गई थीं. जिसके बाद उन्होंने कुछ और करने का सोचा और उसके बाद उन्होंने कविताओं, लेखन पर ज्यादा ध्यान लगाया. उनका किताबों की ओर रुझान ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने लिखना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह गाने, कविताएं, कहानियां लिखती हैं.

वहीं, बीते 26 सालों में साईनी काफी बदल गई हैं. आज वह बेहद खूबसूरत लगती हैं और वह टॉम बॉय जैसी बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.