---विज्ञापन---

राजश्री प्रोडक्शन ने छोड़ा ‘सलमान खान’ का साथ! मेकर्स को प्रेम के लिए मिला नया चेहरा, जानें क्या होगा फिल्म का टाइटल

राजश्री प्रोडक्शन ने हाल ही में एक नई फिल्म का ऐलान किया है. जिसमें नई स्टारकास्ट नजर आने वाली है. इतना ही नहीं, इस मूवी सलमान खान नहीं बल्कि कोई और प्रेम के रोल में दिखेगा.

Salman Khan-Ayushmann Khurrana
Salman Khan-Ayushmann Khurrana

सलमान खान सालों से राजश्री प्रोडक्शन के साथ जुड़े हैं और उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन, प्रेम रत्न धन पायो जैसी कई फिल्में की हैं और वो उनमें प्रेम के रोल में नजर आए हैं. वहीं अब इस प्रोडक्शन हाउस को प्रेम के रोल के लिए एक नया चेहरा मिल गया है. हाल ही में प्रोडक्शन हाउस ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया है. जिसमें पूरी नई स्टार कास्ट नजर आने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

सूरज बड़जात्या ला रहे हैं नई फिल्म

दरअसल, जानी मानी सीनियर एक्ट्रेस सीमा भार्गव ने अपने इंस्टाग्राम पर राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें लिखा है कि, “हमारे पास एक अनाउंसमेंट है. इस नवंबर में, राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड, महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से, सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं और हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है. फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को.

---विज्ञापन---

राजश्री प्रोडक्शन को मिला नया प्रेम

इस अनाउंसमेंट के कैप्शन में सीमा ने लिखा, “इस फिल्म का हिस्सा बनना और सूरज जी के साथ काम करना बहुत अच्छा लग रहा है, रिलीज के इंतजार में टीम को बधाई सूरज बड़जात्या अपनी अगली बिग स्क्रीन फैमिली एंटरटेनर लेकर आए हैं. आयुष्मान खुराना और #शार्वरी अभिनीत ये प्रेम मोल लिया. प्रेम इज़ बैक. सीमा ने जिस तरह से ये कैप्शन दिया है और आखिर में लिखा है कि प्रेम इज बैक, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं.

फिल्म को लेकर फैंस दिखे एक्साइटेड

वहीं, फिल्म को लेकर लोगों के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह एक्साइटिंग लग रहा है और मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हूं. दूसरे यूजर ने लिखा, “सूरज बड़जात्या डायरेक्टर की चेयर पर वापस आ गए.

यह भी पढ़ें- शादी की अफवाह के बीच Dhanush और Mrunal इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ? जानें फिल्म से जुड़ा पूरा अपडेट

First published on: Apr 21, 2026 03:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.