---विज्ञापन---

शादी की अफवाह के बीच Dhanush और Mrunal इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ? जानें फिल्म से जुड़ा पूरा अपडेट

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर बीते दिनों अफवाह उड़ी थी कि वे रिश्ते में है और शादी करने वाले हैं. हालांकि इन अफवाहों के बीच अब खबर आ रही है कि दोनों एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं.

Dhanush-Mrunal Thakur
Dhanush-Mrunal Thakur

धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और हमेशा ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. बीते दिन वह मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि इन सभी अफवाहों को लेकर मृणाल और धनुष के एक साथ एक नए प्रोजेक्ट में आने को लेकर खबर सामने आई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मृणाल और धनुष करेंगे साथ काम

दरअसल, धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कारा में व्यस्त हैं, जो कि सिनेमाघरों में 30 अप्रैल को रिलीज होगी. इतना ही नहीं वह फिल्मों के अलावा निर्देशन पर भी ध्यान दे रहे है. जिसके बाद वह मृणाल ठाकुर के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल ठाकुर धनुष के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आए हैं. इस प्रोजेक्ट में मृणाल मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं, जिसको लेकर बात चल रही है. प्रोडक्शन टीम ने कहानी को महिला प्रधान बताया है और कहा है कि इसमें हीरोइन के लिए एक दमदार भूमिका है. खबरों के मुताबिक टीम और एक्ट्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण पर है, जिसके बाद जल्द ही इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी. वहीं, अगर ये रिपोर्ट सच होती है तो इस प्रोजेक्ट से पहली बार धनुष और मृणाल साथ नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी हो सकती है फिल्म की कहानी

खबरों के मुताबिक आने वाली फिल्म की कहानी 1960 के दशक में सेट होगी. यह कहानी एक गांव के देवता से जुड़ी होगी और उसी के आस पास घूमेगी. जिससे एक मजबूत कल्चर और इमोशनल आधार मिलेगा. बताया जा रहा है कि लुक टेस्ट और शुरुआत प्लानिंग जैसी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. धनुष अपनी मौजूदा फिल्म के प्रमोशन के बीच इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह

बता दें कि प्रोफेशनल तौर पर नहीं, इससे पहले मृणाल और धनुष के बीच पर्सनल संबंधों को लेकर खूब अफवाहें उड़ी थीं. यहां तक कि कहा गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि मृणाल ने इन दावों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर में दिखा ये क्यूट बच्चा कौन? जिसके पापा-मम्मी हैं बॉलीवुड सुपरस्टार

First published on: Apr 21, 2026 02:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.