---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: रणवीर सिंह से फरहान अख्तर ने की 45 करोड़ की डिमांड, जानें FWICE ने क्यों लगाया ‘हमजा अली’ पर बैन

Entertainment News Live In Hindi: फरहान अख्तर की शिकायत के बाद रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है. इतना ही नहीं फरहान ने रणवीर सिंह से हर्जाने के तौर पर 45 करोड़ की डिमांड भी की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Farhan Akhtar-Ranveer Singh
Farhan Akhtar-Ranveer Singh

Entertainment News Live In Hindi: रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता के बाद डॉन 3 को लेकर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 की शूटिंग से तीन हफ्ते पहले ही पल्ला झाड़ लिया था. उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद सारा बवाल शुरू हुआ. वहीं अब फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने शिकायत (Fwice) के बाद सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. इस पूरे मामले पर अब मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बीरेंद्र नाथ तिवारी और माननीय महासचिव अशोक दुबे ने FWICE के इस फैसले के मामले में मीडिया को संबोधित किया. साथ ही अशोक पंडित ने ये भी साफ किया कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

अशोक पंडित ने इस पूरे मामले में बताया कि फरहान अख्तर ने IFTDA (Indian Films And Television Directors Association) में शिकायत दर्ज की थी और आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी. अशोक ने बताया, ” फरहान लंदन में थे,इसलिए वे जूम के जरिए जुड़े. जबकि रितेश सिधवानी आईएफटीडीए ऑफिस गए. अगले दो घंटों में उन्होंने हमें पूरा मामला बताया कि वो हमारे पास क्यों आए हैं. फिर रूल्स के मुताबिक हमने दूसरे पक्ष से संपर्क किया, हर 10 दिन में हमने रणवीर सिंह को तीन बार याद दिलाया कि वे हमसे मिले और अपना पक्ष भी रखे, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया. अशोक ने आगे कहा, “फरहान 45 करोड़ रुपये चाहते हैं. इस राशि का हिसाब किताब हो चुका है और ऑडिट भी हो चुका है. हमने उनसे कहा है कि ये अमाउंट वही है, जो हमने खर्च किया है. फरहान, रितेश, रणवीर और हम सभी एक साथ बैठकर पॉजिटिव रिजल्ट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.’

---विज्ञापन---

अशोक ने इस बात पर भी खुलासा किया कि रणवीर सिंह FWICE ने क्यों बैन लगाया है. उन्होंने कहा, ” फिल्म इंडस्ट्री एक भरोसे पर चलने वाली व्यवस्था है. यहां जब कोई निर्माता किसी एक्टर को साइन करता है, तो उसके बाद पूरी टीम उसी के अनुसार काम शुरू कर देती है. फिल्म की तैयारी, शूटिंग की प्लानिंग, लोकेशन, टेक्निकल टीम, सेट और बाकी सभी चीजों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. मूवी की तैयारी में निर्माताओं का काफी पैसा लगता है और ऐसे में अगर एक्टर आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ देता है, तो उसका असर सिर्फ निर्माता पर नहीं बल्कि सैकड़ों कर्मचारियों पर पड़ता है. इस तरह से अचानक फिल्म छोड़ना एक खतरनाक ट्रेंड बन सकता है और ऐसे में निर्माताओं का भरोसा भी टूटने लगता है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:48 (IST) 26 May 2026
Entertainment Live News:टीवी के बादशाह हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार एक्टर जेठालाल यानी कि एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 26 मई 1968 को हुआ था. दिलीप जोशी टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं. हालांकि दिलीप को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान हासिल हुई.

First published on: May 26, 2026 08:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.