---विज्ञापन---
‘Dhurandhar 2’ के जमील जमाली ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की ये फिल्म, जानें फिर कैसे राजी हुए राकेश बेदी?

राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है. वह इस फिल्म में अपने किरदार जमील जमाली को लेकर लोगों के बीच छाए हुए हैं. वह भी इस फिल्म के एक स्पाई के रोल में नजर आए थे और धुरंधर 2 के आखिर का ट्विस्ट ऐसा था कि लोग भी हैरान रह गए थे. वहीं, धुरंधर की सफलता के बीच हाल ही में राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि उन्होंने आदित्य धर की एक फिल्म रिजेक्ट कर दी थी.जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

दरअसल, राकेश बेदी के घर पर हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची थीं. इस दौरान राकेश बेदी और फराह खान ने एक दूसरे से तमाम बातें की और एक्टर ने फराह के आगे कई बातों का भी खुलासा किया. इस बीच उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह अक्सर ही जावेद अख्तर के घर जाया करते थे. वो वहां पर फ्री की दारू और मुफ्त खाना खाने जाते थे. इस दौरान फराह सिर्फ 15 की थीं और एक्टर की उम्र करीब 22 से 23 की थी.

इस बातचीत के बीच राकेश बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने आदित्य धर की डायरेक्शन डेब्यू फिल्म रिजेक्ट कर दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए हां कर दिया था. उन्होंने बताया कि आदित्य धर की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को रिजेक्ट करने के बाद वह अपनी बेटी के कहने पर राजी हुए. उन्होंने बताया कि फिल्म में केवल उनका एक सीन था, जो कि सर्बिया में था और इसी कारण उन्होंने इसे रिजेक्ट किया था. लेकिन जब उनकी बेटी ने उनसे बात की और समझाया तो वो राजी हो गए थे.

एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे कहा था कि डैड वो नए डायरेक्टर हैं और वो बहुत ही प्रोमिसिंग लग रहे हैं, प्लीज फिल्म कर लीजिए. इस बीच उनकी पत्नी ने भी कहा, " नए डायरेक्टर के साथ काम नहीं करोगे ये अच्छी बात नहीं है. इसके आगे उनकी बेटी ने कहा, " तो हमें कौन काम देगा? इन सभी बातें के बाद राकेश बेदी ने फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में अपने रोल के लिए हामी भरी थी.

वहीं, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बात करें तो फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे. इस मूवी में यामी गौतम ने भी अहम रोल किया था. फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है. वहीं, इस मूवी ने बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन 245.36 करोड़ का किया था. वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने 342.06 करोड़ की कमाई की थी.

दूसरी ओर धुरंधर को लेकर बात करें तो फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट 2025 में रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज हुआ था. फिल्म ने दुनिया भर में 1758.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में इसने 1117.29 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स दिखाई दिए.