Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: Lock Upp 2 में फिर हुआ ड्रामा, धीरज धूपर के सपोर्ट में उतरीं पत्नी, श्रेया कालरा को बताया ‘ड्रामा क्वीन’

Entertainment News Live Hindi: Lock Upp 2 में धीरज धूपर का बचाव करते हुए पत्नी विन्नी अरोड़ा ने श्रेया कालरा पर निशाना साधा. कहा- 'फेम और स्क्रीन टाइम के लिए ड्रामा कर रही हैं.' वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सात दिन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले हफ्ते का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये कर लिया है, वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' आज रिलीज हो गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ शुरू हो चुका है, इसी के साथ शो ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है, शो के कंटेस्टेंट जबरदस्त गेम खेल रहे हैं, लेकिन इस बीच शो में विवाद और कंट्रोवर्सी भी जबरदस्त तरीके से हो रही है, कभी आंकाक्षा चमोला का पति गौरव खन्ना संग तलाक लेने का खुलासा करना, तो कभी राम कपूर का चीटिंग पर विवादित बयान देना, तो कभी धीरज धूपर और श्रेया कालरा के बीच बहस शो को अलग ही लेवल पर ले जा रही है, वहीं अब धीरज की पत्नी विन्नी अरोड़ा का रिएक्शन सामने आया है.

लॉक अप 2′ में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस अब सिर्फ शो तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि इसका असर उनके परिवार वालों पर भी दिखाई देने लगा है. हाल ही में शो में धीरज धूपर और श्रेया कालरा के बीच हुई तीखी बहस के बाद अब धीरज की पत्नी विन्नी अरोड़ा खुलकर अपने पति के सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने श्रेया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने और स्क्रीन टाइम पाने के लिए ड्रामा कर रही हैं.

---विज्ञापन---

विन्नी अरोड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने श्रेया कालरा के व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि श्रेया को शायद थेरेपी की जरूरत है, क्योंकि दूसरों को नीचा दिखाकर कोई भी रियलिटी शो नहीं जीता जा सकता. विन्नी का कहना है कि इस तरह का रवैया उन्हें मजबूत नहीं बल्कि कमजोर और नेगेटिव खिलाड़ी दिखा रहा है.

विन्नी ने आरोप लगाया कि श्रेया पहले भी शो में राम कपूर, योगेश और आकांक्षा चमोला जैसे कंटेस्टेंट्स से बिना वजह उलझ चुकी हैं. उनके मुताबिक, श्रेया का मकसद सिर्फ लाइमलाइट में बने रहना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भरोसे की बात करता है तो उसे खुद भी उस भरोसे का सम्मान करना चाहिए. विन्नी ने आकांक्षा के निजी राज को सबके सामने उजागर करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा करना बिल्कुल गलत था और किसी की निजी बात को हथियार बनाना सही नहीं माना जा सकता.

---विज्ञापन---

धीरज धूपर और श्रेया की हालिया बहस पर बोलते हुए विन्नी ने दावा किया कि उस समय श्रेया जानबूझकर धीरज को उकसा रही थीं, ताकि उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिल सके. उन्होंने कहा कि धीरज ने काफी देर तक खुद को शांत रखा, लेकिन लगातार उकसाए जाने के बाद उन्होंने सिर्फ चुप रहने के लिए कहा. इसके बावजूद श्रेया पीछे नहीं हटीं.

विन्नी अरोड़ा ने आखिर में कहा कि धीरज को स्क्रीन टाइम या लाइमलाइट की कोई जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, कोई भी रियलिटी शो सिर्फ लड़ाई-झगड़े से नहीं जीता जाता, बल्कि अच्छा खेल, सही रणनीति और दर्शकों का दिल जीतने से जीत हासिल होती है. विन्नी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विवाद को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

---विज्ञापन---

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन

Sacnilk (सैकनिल्क) की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 1,969 शो चले। इसके साथ ही फिल्म ने 21 दिनों में भारत में 52.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 79.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:48 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: Naagin 7 फेम एक्टर की कार के साथ हुआ हादसा

टीवी सीरियल 'नागिन 7' के फेमस एक्टर क्षितिज ढोलकिया की कार के साथ एक हादसा हो गया है. इस हादसे में एक्टर की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि इस हादसे में क्षितिज या किसी और को कोई चोट नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर...

21:04 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: इस सुपरस्टार के घर लाखों रुपये की हुई चोरी

तमिल फिल्मों के स्टार रवि मोहन के घर से चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक्टर के घर से 25 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये वाला हीरो हार चोरी हुआ है. पुलिस में शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर...

19:56 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: एक फिल्म के लिए एक्टर ने इतनी बार बदला शरीर का ढांचा

कुछ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के एक्टर विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए अपना बॉडी ट्रासफॉर्मेंशन किया है. इस फिल्म में विक्की दो अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे. पढ़ें पूरी खबर...

19:31 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला संग गौरव खन्ना होंगे कैद?

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए विवाद और खुलासे देखने को मिल रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

18:38 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: सीएम थलपति विजय के बेटे ने अपने डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी

तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय एक्टिंग छोड़ने के बाद इन दिनों अपनी राजनीतिक करियर पर फोकस कर रहे हैं. वहीं, इस बीच उनके बेटे जेसन संजय के डेब्यू को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं हैं. जेसन संजय ने अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा एक कभी न भूलने वाला सफर रहेगी. पढ़ें पूरी खबर...

16:09 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: पहली पत्नी के सामने इस फेमस एक्ट्रेस का पति करता था मारपीट?

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है. इसमें 80 के दशक की एक एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है. उनकी शादी और उससे जुड़े विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहे. सालों बाद अब एक्ट्रेस के एक्स पति की बेटी ने उन पुराने आरोपों पर रिएक्शन दिया है, जिनमें मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:59 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: कृति सेनन जल्द करने वाली हैं शादी?

बॉलीवुड की खूबसूरत और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही अपने विदेशी बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. इसी बीच एक्ट्रेस के सगे जीजा और मशहूर सिंगर ने उनकी शादी और रिलेशनशिप को लेकर एक ऐसा बड़ा बयान दिया है, जिसने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:38 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: Aamir Khan ने खुद बताया कैसे होगी गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी?

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करेंगे. उन्होंने अपनी शादी की तारीख की जानकारी साझा करते हुए यह भी बताया कि समारोह किस तरह और कहां आयोजित होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:58 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: हंटर से गुंडों को पीटकर ये एक्ट्रेस बनी बॉलीवुड की पहली 'एक्शन क्वीन'

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के एक्शन अवतार की शुरुआत करने वाली पहली स्टंट वुमन 'फियरलेस नाडिया' की जिंदगी की कहानी बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक है. एक सेल्सगर्ल की नौकरी से लेकर देश की पहली एक्शन लेडी बनने तक का उनका सफर हर किसी को हैरान कर देता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:38 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: 'Aashram 4' में 'बाबा निराला' बन फिर लौटेंगे बॉबी देओल, जानें अपडेट

'आश्रम' बॉबी देओल की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के जरिए उन्होंने अभिनय की दुनिया में शानदार वापसी की थी। दर्शकों ने भी इसे भरपूर प्यार दिया। अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, चौथे सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:25 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: कौन हैं आलिया भट्ट की 97 साल की 'अल्फा' नानी?

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज के मौके पर उनकी मां सोनी राजदान ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी 97 वर्षीय मां गर्टूड होएल्जर के संघर्षों और हिटलर के दौर की खौफनाक कहानी को बयां किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:31 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: कौन है आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट?

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तीसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं. रीना दत्ता और किरण राव के बाद अब उनका नाम गौरी स्प्रैट के साथ जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए होगी. आइए जानते हैं कि आमिर खान की कथित होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट कौन हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:30 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment Live News: ऋतिक रोशन से सुजैन खान ने ली थी 400 करोड़ की एलिमनी? जानें सच

ऋतिक रोशन वैसे तो हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. एक समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे. हालांकि, 15 साल तक शादीशुदा जीवन बिताने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुजैन खान ने एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी. अब सालों बाद सुजैन की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए उन्हें पूरी तरह झूठ बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि सुजैन कभी 'गोल्ड डिगर' नहीं रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:04 (IST) 3 Jul 2026
Entertainment News Live: ‘वेलकम टू द जंगल’ का गुरुवार कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सात दिन पूरे कर लिए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.25 करोड़ रुपये का सिंगल डे बिजनेस किया है. इस शानदार कमाई के साथ ही फिल्म का पहले हफ्ते का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज कुछ ही कदम दूर रह गई है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का छप्परफाड़ बिजनेस किया था.

First published on: Jul 03, 2026 10:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola