Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: रिलीज से पहले बढ़ी ‘टॉक्सिक’ की मुश्किल, फिल्म मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज

Entertainment News in Hindi Live: अरिजीत सिंह ने बीते दिनों अनाउंस किया था कि वो फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं. हालांकि हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि अरिजीत सिंह आमिर की एक रिक्वेस्ट पर उनकी फिल्म के लिए गाना गाएंगे.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live Update in Hindi: सुपरस्टार यश, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बेंगलुरु में जंगल की जमीन पर सेट बनाने के लिए पेड़ों को कथित तौर पर काटने को लेकर प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

बॉलीवुड के बेहतर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था.उन्होंने बताया था कि वह इसके बाद किसी फिल्म के लिए गाना नहीं गाएंगे. जिसको लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है. जिसके बाद आमिर खान और अरिजीत की हुई मुलाकात पर चल रही बातों पर भी विराम लग गया है.

---विज्ञापन---

दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आमिर खान और अरिजीत सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में बताया गया है कि अरिजीत सिंह ने आमिर की आने वाली फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज दी है. फोटो के कैप्शन में लिखा है, ” हमारी फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज देने के लिए थैंक यू अरिजीत. आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के लिए बिताए गए चार दिन जादुई रहे. लव ए. बता दें कि फिल्म ए दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मर्दानी 3 को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने अपने 11 वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 1.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने 11 दिनों में कुल 37 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरी ओर सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने 18वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है और मूवी ने 18 दिनों में कुल 311.60 करोड़ का भारत में कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

21:48 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment News Live: एक्टर प्रकाश राज ने शुरू की 'दृश्यम 3' की शूटिंग

https://www.instagram.com/p/DUk1nTpjYUz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:39 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment News Live: ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज

सुपरस्टार यश, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बेंगलुरु में जंगल की जमीन पर सेट बनाने के लिए पेड़ों को कथित तौर पर काटने को लेकर प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

https://www.instagram.com/reel/DTQeetTE8-Z/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

17:32 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: ‘घूसखोर पंडत' पर विवाद के बाद बदलेगा टाइटल

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म नाम सामने आते ही दर्शक भड़क गए थे. फिल्म के टाइटल को लेकर पूरे देशभर में आक्रोश देखने को मिला. जिसके बाद फिल्म का नाम बदलने को कहा गया. ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंच, जिसमें याचिकाकर्ता ने टाइटल को बदनाम करने वाला और साम्प्रदायिक रूप से आपत्तिजनक बताया था. याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म का नाम और विषय हिंदू पुजारियों और एक समुदाय की इमेज खराब करता है...पूरी खबर पढ़ें

13:51 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू का निधान

सोशल मीडिया पर इस समय एक चिन्नू पप्पू की मौत को लेकर बवाल खड़ा हो रखा है. चिन्नू पप्पू एक यंग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनका सोमवार को निधन हो गया. 24 साल की चिन्नू पप्पू को उनके पड़ोसियों ने घर में बेहोश पाया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DUkWEvGErr1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:23 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए मसीहा बने सोनू सूद

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में कानूनी विवाद और कर्ज न चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. उनके इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के 'मसीहा' कहे जाने वाले सोनू सूद उनके समर्थन में आगे आए हैं. सोनू ने न केवल राजपाल की प्रतिभा की सराहना की, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ी मदद का हाथ भी बढ़ाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:40 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: भोजपुरी के इन स्टार्स ने रचाई दो शादियां, एक का दोनों बार हुआ तलाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर साउथ और चाहें भोजपुरी, तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं. वही, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने जीवन में एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां की हैं. कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिनकी दूसरी शादी भी सफल नहीं रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:56 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: दिव्या भारती मौत से पहले इस कारण थीं परेशान, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

दिव्या भारती का निधन 1993 में हुआ था. एक्ट्रेस की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि हाल ही में एक्टर राजू मास्टर ने उनको लेकर एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दिव्या अपने काम से बहुत खुश थीं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ से खासा दुखी थी. उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

08:23 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment Live News: Don 3 से बाहर होने पर रणवीर सिंह को देना होगा 40 करोड़ का हर्जाना

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए है. फिल्म की सफलता के बाद रणवीर ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि अब फरहान अख्तर प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि एक्टर के फिल्म से बाहर होने के कारण उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है. जिसको लेकर उन्हें 40 करोड़ का हर्जाना भरना होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 10, 2026 08:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola