---विज्ञापन---
Divya Bharti की मौत से पहले ऐसी थी हालत, एक्ट्रेस को लेकर सालों बाद हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Divya Bharti: दिव्या भारती 90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. उन्होंने अपने दो साल के करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में की है. वह फीमेल सुपरस्टार कही जाती थीं. दिव्या ने साल 1990 में तेलुगु सिनेमा से शुरुआत की और 1992 में तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया. हालांकि एक्ट्रेस ने 1993 में दुनिया को अलविदा कह दिया. आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है. हालांकि हाल ही में फेमस एक्टर मास्टर राजू ने दिव्या को लेकर कुछ हैरान करने वाली बातों का खुलासा किया है.
Divya Bharti: दिव्या भारती 90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. उन्होंने अपने दो साल के करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में की है. वह फीमेल सुपरस्टार कही जाती थीं. दिव्या ने साल 1990 में तेलुगु सिनेमा से शुरुआत की और 1992 में तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया. हालांकि एक्ट्रेस ने 1993 में दुनिया को अलविदा कह दिया. आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है. हालांकि हाल ही में फेमस एक्टर मास्टर राजू ने दिव्या को लेकर कुछ हैरान करने वाली बातों का खुलासा किया है.
दरअसल, सभी जानते हैं कि महज 19 साल की उम्र में दिव्या की अपनी ही घर की बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गई थी. उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. एक्टर मास्टर राजू ने खुलासा किया है कि मौत से पहले वह अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों में उलझी हुईं थी.
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए राजू ने दिव्या की परेशानियों को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि, "उन्होंने मुझे कई बातें बताई थीं और लोगों के बारे में भी बताया था. वो अकेली और काफी दुखी थीं. हालांकि अब आज के टाइम में नाम लेकर विवाद खड़ा करना सही नहीं होगा.वो अपने करियर से बहुत खुश थीं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल भी खुश नहीं थी.
राजू मास्टर ने इंटरव्यू के दौरान बताया, "दिव्या भारती और पूजा भट्ट वो दो हीरोइनें ऐसी थी, जिनके मैं काफी करीब रहता था. दोनों बहुत प्यारी थीं और बिल्कुल भी फिल्मी नहीं थी. मैंने दिव्या के साथ बहुत वक्त बिताया है, हम कई बार साथ में डिस्को और बार गए है. सलमान खान की तरह दिव्या भी मेरी करीबी दोस्त थीं. हम घंटों बातें किया करते थे.
दिव्या की पर्सनल लाइफ को लेकर भी राजू ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा, " दिव्या को ऐसा महसूस होता था कि जैसे उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्हें लगता था कि क्योंकि वह कमा रही हैं, इसलिए लोग उनके पैसों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं और इसी कारण वो सबसे ज्यादा दुखी रहती थीं.
इस बीच राजू ने दिव्या की शादीशुदा लाइफ के बारे में भी बात की और बताया कि वो साजिद नाडियाडवाला से शादी करके काफी खुश थीं. उन्होंने कहा, "दिव्या अपने पार्टनर को लेकर बहुत पॉजिटिव थीं. वह सेटिस्फाई और होपफुल थीं. उनके साथ अच्छा फ्यूचर देख रही थीं. उनकी लाइफ का वह हिस्सा सबसे बेहतर था. "
दिव्या की मौत को लेकर राजू ने बताया, " जब ये हादसा हुआ तो मैं पूरी तरह से हिल गया था. मैं वहां पहुंचने वाला पहला शख्स था और वहां से जाने वाला भी आखिरी शख्स था. यह बहुत दुखद था. ऐसा नहीं होना चाहिए थे.
आपको बता दें कि महज 16 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने इस बीच तमाम हिट फिल्में दी. वह सोला सबनम, दिल का कसूर, दीवाना, दिल आशना है, दिल ही तो है, विश्वआत्मा जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. हालांकि 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिरने से मौत हो गई थी. उन्हें अस्पताल ले जाया था, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.