---विज्ञापन---

शर्म-लिहाज छोड़! भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स ने की दो बार शादियां, एक का हुआ दोनों बार तलाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर साउथ और चाहें भोजपुरी, तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं. वही, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने जीवन में एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां की हैं. कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिनकी दूसरी शादी भी सफल नहीं रही हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

लिस्ट में पहला नाम पॉपुलर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का है. उन्होंने पहली शादी अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से की थी. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चली, क्योंकि शादी के कुछ महीनों के बाद ही नीलम ने सुसाइड कर ली थी. उसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह के साथ शादी की. लेकिन पवन सिंह की ये शादी भी किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रही. अब खबरें आ रही हैं कि उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है.

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी भी दो शादियां कर चुके हैं. उन्होंने पहली शादी रानी से की थी.रानी संग तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी साल 2020 में सुरभि तिवारी से की. मनोज तिवारी की तीन बेटियां. पहली पत्नी से एक और दूसरी पत्नी से दो बच्चे हैं.

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी लिस्ट में शामिल हैं, क्योंकि एक वक्त था जब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया करती थीं और काफी पॉपुलर थीं.हालांकि बाद में उन्होंने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी और उनसे एक बेटी है जिसका नाम पलक तिवारी है. लेकिन एक्ट्रेस ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप, जिसके कारण दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद श्वेता ने हिंदी टीवी एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की और उनसे एक बेटा है. लेकिन इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे और दोनों का तलाक हो गया. एक्ट्रेस अब सिंगल मर्दर बनकर अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं.

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुके हैं.कश्मीरा शाह ने कृष्णा से पहले हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी. लेकिन 2007 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद कश्मीरा ने कृष्णा से शादी की और कपल ने 2017 में सरोगेसी से दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया.

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने भी दो शादियां की है. यश की पहली शादी अंजना सिंह के साथ हुई थी और उनके साथ तलाक के बाद दूसरी शादी निधि झा के साथ की. कपल अब दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं और साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

First published on: Feb 10, 2026 11:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.