Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh ने इस कारण छोड़ी Don 3! फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस मांग रहा हर्जाना

धुरंधर फिल्म की सक्सेस के बाद खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से किनारा कर लिया है. हालांकि फरहान अख्तर प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि एक्टर के बाहर होने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है. जिसको लेकर अब प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर से हर्जाना भरने की मांग की है.

Ranveer Singh-Farhan Akhtar
Ranveer Singh-Farhan Akhtar

Ranveer Singh Don 3: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार हमजा से लोगों को खासा इंप्रेस किया है. इस फिल्म के बाद से ही वह बीते दो महीनों से चर्चा में बने हुए हैं. धुरंधर की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह को लेकर खबर आई कि उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना पल्ला झाड़ लिया है. जिसके कारण ‘डॉन 3’ के मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा है और अब प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट रणवीर सिंह से हर्जाना मांग रही है.

डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने पर प्रोडक्शन को हुआ नुकसान

दरअसल, फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ को लेकर अनाउंसमेंट की थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आएंगे. इसके बाद मेकर्स ने रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ वाला एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया था. जो कि लोगों को काफी पसंद आया था. हालांकि रणवीर सिंह के अचानक इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के कारण फिल्म पर तलवार लटकती दिख रही है. रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद लोग ये भी सोच रहे हैं कि क्या फिल्म बनेगी या नहीं. इसी के कारण अब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की है.

---विज्ञापन---

प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का हर्जाना

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘डॉन 3’ के प्री प्रोडक्शन का काम फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद शुरू हो गया था. हालांकि जब से रणवीर सिंह ने इस मूवी से अपना नाम वापस लिया है, तो प्रोडक्शन हाउस को खासा नुकसान झेलना पड़ा है. जिसके कारण रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से ‘डॉन 3’ छोड़ने को लेकर 40 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

रणवीर को नहीं पसंद आई थी स्क्रिप्ट

हालांकि रिपोर्ट्स को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया है. सोर्स ने बताया कि, “रणवीर का दावा है कि उन्होंने प्रोजेक्ट इसलिए छोड़ा क्योंकि वो स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे. वो लगातार बदलाव करने को कह रहे थे और उन्हें फाइनल ड्राफ्ट भी पसंद नहीं आया.” हालांकि इसको लेकर प्रोडक्शन का कहना गै कि उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तभी शुरू किया था, जब रणवीर सिंह ने मंजूरी दी थी. वहीं, रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच एक मीटिंग हुई थी, जिसमें दोनों ने फिल्म के न बनने को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Collection: क्या सोमवार को बॉर्डर 2 से आगे निकल पाई मर्दानी 3? जानें 11वें दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2026 07:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola