---विज्ञापन---

Entertainment News Live: अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, हो रही थी विजन में परेशानी

अक्षय कुमार ने हाल ही में विजन में दिक्कत के कारण आंख की सर्जरी करवाई है. जिसके बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Akshay Kumar
Akshay Kumar

Entertainment News Live In Hindi: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और मूवी ने दुनिया भर में 200 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इन सभी के बीच अब वह अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं. हालांकि हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने आंख की सर्जरी कराई है. जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है.

दरअसल, इन दिनों अक्षय कुमार विद्या बालन के साथ आने वाली किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि एक्टर को इस दौरान विजन में दिक्कत आ रही थी. सूत्र ने बताया कि, ” यह एक मामूली सर्जरी थी, जो 6 मई बुधवार की सुबह हुई. यह विजन करेक्शन के लिए थी. अक्षय अब ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे. क्योंकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म केरलम शेड्यूल पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना हैं.”

---विज्ञापन---

बता दें कि अक्षय ने अपनी इस सर्जरी से पहले एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने इसमें अपने शूटिंग के शेड्यूल को खत्म करने को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ. अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर काम करने का मजा ही अलग है. हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की मस्ती के लिए और मेरे शानदार को-एक्टर्स विद्या बालन, राशी, छोटा राजपाल और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार. ये फिल्म मेरे लिए खास रही है.”एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:06 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: इस बॉलीवुड स्टार ने की थीं 4 शादियां

बॉलीवुड के इस मशहूर कलाकार की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. आज भले ही ये सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सिनेमा जगत के लिए उन्होंने जो काम किया है वो हमेशा के लिए अमर है. एक ऐसा कलाकार जिसने एक्टर, सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर के रूप में काम किया. ऐसे-ऐसे गाने, जिन्हें आज भी सुनकर दिल के तार जुड़ जाते हैं. इस एक्टर ने 4 शादियां रचाई थीं. लेकिन आखिरी वक्त में एकदम अकेला रह गया...पूरी खबर पढ़ें

20:12 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: RB Choudary की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर आर. बी. चौधरी के निधन की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है. सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने उन्हें याद करते हुए कई भावुक बातें शेयर कीं और उनकी आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया...पूरी खबर पढे़ं

18:55 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: कब और किस OTT पर स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’?

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. जानकारी है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी...पूरी खबर पढ़ें

17:58 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ इस तारीख को बंगाल में होगी रिलीज

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. जहां इस फिल्म को 15 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. बता दें कि यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं किया गया था.

17:02 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर रिलीज

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जहां इस फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में आपको सैफ अली खान परिवार और काम के बीच स्ट्रगल करते हुए नजर आएंगे. वहीं फिल्म को आप 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYB-n2ZKlps/?utm_source=ig_web_copy_link

17:02 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: 17वें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट

17वें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने गई है. टीवी सीरियल वसुधा ने शानदार वापसी करते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया था. बाकी शोज ने भी शानदार वापसी की है. लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब दूसरे नंबर पर आ चुका है. वहीं 'अनुपमा' की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं....

16:50 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा?

'धुरंधर 2' की सफलता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. जहां एक तरफ फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी है, वहीं दूसरी तरफ इसके क्लाइमेक्स गाने को लेकर कानूनी जंग छिड़ गई है. दरअसल, फिल्म में 1989 की मशहूर फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'तिरछी टोपी वाले' के रीमिक्स वर्जन 'रंग दे लाल' का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर 'त्रिदेव' के निर्माता राजीव राय ने आपत्ति जताई है. इसी केस की सुनवाई के दौरान फिल्म के ओटीटी प्रीमियर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. मेकर्स ने अदालत में फिल्म की स्ट्रीमिंग टाइमलाइन का जिक्र किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:37 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, रिलीज हो रहीं ये 5 धांसू फिल्में

Friday Theatre Releases: इस फ्राइडे सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है. 8 मई को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल और रोमांस से भरपूर ये फिल्में आपका दिन बना देंगी. चलिए जानते हैं...पूरी लिस्ट देखें

16:03 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: थलपति विजय की 'TVK' में तृषा की एंट्री?

Trisha Krishnan Politics: तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय की प्रचंड जीत के बाद अब एक और बड़ी खबर ने गलियारों में हलचल तेज कर दी है. खबर है कि विजय की सबसे पसंदीदा को-स्टार और साउथ इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी अब राजनीतिक मैदान में उतर सकती हैं. चर्चा है कि विजय अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) की एक सीट तृषा के लिए खाली कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:14 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: Matka King Season 2: विजय वर्मा की 'मटका किंग' की सफलता के बाद आएगा सीजन 2

विजय वर्मा स्टारर शो मटका किंग की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट कर दी है. इस शो की अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने पोस्टर भी शेयर किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DYBwiuXEZ91/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:04 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: बॉबी देओल की 'बंदर' का टीजर आउट, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' का टीजर आ गया है और इसमें उनका लुक देखकर फैंस हैरान हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक नकली डेटिंग गेम की कहानी है, जिसमें फंसकर बॉबी देओल को जेल जाना पड़ता है. टीजर को देखकर लग रहा है कि यह बॉबी के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है. 5 जून को सिनेमाघरों में इसकी सीधी टक्कर वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण की 'पेड्डी' जैसी बड़ी फिल्मों से होने वाली है. कम शब्दों में कहें, तो इस बार बॉबी देओल बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYB18HxzPBp/?igsh=MWhsYXJwdXkwZnpheA==

11:27 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: Governor Teaser: 'देश कंगाल होने वाला है..', भारत के फाइनेंशियल क्राइसिस की कहानी दिखाएंगे Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गवर्नर द साइलेंट सेवियर का आज टीजर रिलीज हो गया है. द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म एक ऐतिहासिक घटना से इंस्पायर है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में अदा शर्मा भी नजर आएंगी. यह मूवी सिनेमाघरों में 12 जून 2026 को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/reel/DYBpqH4zCVl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:23 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: ईशान खट्टर ने अनाउंस की नई फिल्म, जानें अपडेट

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने हाल ही में एक नई फिल्म अनाउंस की है. वह जल्द ही फिल्म जुगाड़ू में नजर आने वाले हैं. इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह जुगाड़ू के क्लेप बोर्ड पकड़े हुए हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, " देवियों और सज्जनों, तैयार हो जाइए #jugaadu के लिए -मेरी पहली फिल्म. एक बेहतरीन और जोशीली टीम के साथ मिलकर मैं आपके लिए जल्द ही सिनेमाघरों में एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहा हू.

https://www.instagram.com/p/DX_1E-OiO2P/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:15 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: Cartoon Network के फाउंडर Ted Turner का हुआ निधन

90 के दशक के सभी के फेवरेट चैनल कार्टून नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया है. फाउंडर का 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:51 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: विजय थलापति के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में FIR की मांग, जानें मामला

विजय थलापति तमिलनाडु चुनाव जीतने के बाद मुश्किल में फंस गए हैं. हालांकि अब मद्रास हाई कोर्ट में एक्टर के खिलाफ और तमिलगा वेट्टि कझगम(टीवीके) के लीडर के खिलाफ कथित आयकर अनियमितताओं के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर एक रिट याचिका दायर की गई है. यह मामला साल 2015 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पुलि से जुडा है. जल्द ही इस मामले पर सुनवाई हो सकती है.

09:30 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: धुरंधर 2 के ओय ओय गाने पर मचा कॉपी राइट का बवाल

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 के गाने ओय ओय को लेकर विवाद चल रहा है. यह गाना फिल्म त्रिमूर्ति का है, जिसके फिल्ममेकर राजीव राय ने डायरेक्टर आदित्य धर पर धुरंधर में बिना इजाजत गाने का इस्तेमाल करने को लेकर कोर्ट में घसीटा है. जिसके बाद 6 मई को इस मामले में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे. हालांकि अब 8 मई को इस मामले में सुनवाई होगी.

09:26 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: Citadel Season 2 X Review: क्या ऑडियंस को पसंद आई Priyanka Chopra की स्पाई थ्रिलर?

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टार वेब सीरीज सिटाडेल का दूसरा बुधवार 6 मई को ओटीटी पर रिलीज हो गया है. जोश एप्पलबाउम, ब्राउन ओह और डेविड वेल की निर्मित इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. वहीं, अब दूसरे सीजन से दोनों ही कलाकारों ने धमाकेदार वापसी की है. वहीं, अगर आप इस स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं कि ऑडियंस इसके बारे में क्या कहती है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

07:32 (IST) 7 May 2026
Entertainment Live News: Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: बुधवार को भी 'राजा शिवाजी' ने छापे नोट

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और बुधवार को भी इसने अच्छी कमाई की है.यहां पढ़ें खबर...

First published on: May 07, 2026 07:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.