Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Matka King Season 2: विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ की सफलता के बाद आएगा सीजन 2, रिलीज हुआ सीरीज का नया पोस्टर

विजय वर्मा स्टारर शो मटका किंग की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट कर दी है. इस शो की अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने पोस्टर भी शेयर किया है.

---विज्ञापन---

Matka King 2
Matka King 2

Matka King Season 2: विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज मटका किंग हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही यह सीरीज चर्चा में बनी हुई है. लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है. वहीं, इस सीरीज की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके सीजन 2 का भी ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं इसका हाल ही में एक पोस्टर भी रिलीज किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं सीरीज की अन्य डिटेल्स पर.

मेकर्स ने अनाउंस किया मटका किंग का सीजन 2

दरअसल, प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो के मेकर्स और कलाकारों को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में विजय वर्मा ग्रीन कलर की शर्ट पहने हुए और हाथ में पत्ते लिए हुए नजर आ रहे हैं. इन पत्तों पर लिखा है सीजन 2. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “सीजन 2 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. MatkaKing on Prime, सीजन 2 पर काम जारी है. हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट के बारे में अनाउंस नहीं किया है. अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच दिखी सीजन 2 को लेकर एक्साइटमेंट

वहीं, इस इसके दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट से फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं. लोग लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अपना सेठ आ रहा है. दूसरे ने लिखा, “दूसरे सीजन के लिए बधाई हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, “आखिरकार सेठ आ रहा है. हम आपसे प्यार करते हैं विजय वर्मा.

मटका किंग सीजन 1 में नजर आए थे ये कलाकार

विजय वर्मा के शो मटका किंग के पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. यह शो 1960 के दशक के मुंबई के सट्टा बाजार पर आधारित है. आठ एपिसोड के इस शो का डायरेक्शन नागराज मंजुले ने किया है. साथ ही नागराज मंजुले इसके लेखक और निर्माता भी हैं. यह सीरीज एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की गई है. इसके पहले सीजन में विजय वर्मा के अलावा इसमें कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जाड़ावत और गुलशन ग्रोवर नजर आए हैं. इसके अलावा इस शो को IMDB पर अच्छी रेटिंग मिली है. इस शो ने दर्शकों को अपनी शानदार कहानी से काफी इंप्रेस किया है. बता दें कि सीजन 1, 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘संजय दत्त’ से ‘सैफ अली खान’ तक, बॉलीवुड के ये पिता कब करेंगे अपनी बेटियों का कन्यादान?

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola