Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

थलपति विजय की ‘TVK’ में तृषा की एंट्री? इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं एक्ट्रेस

Trisha Krishnan Politics: तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय की प्रचंड जीत के बाद अब एक और बड़ी खबर ने गलियारों में हलचल तेज कर दी है. खबर है कि विजय की सबसे पसंदीदा को-स्टार और साउथ इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी अब राजनीतिक मैदान में उतर सकती हैं. चर्चा है कि विजय अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) की एक सीट तृषा के लिए खाली कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Trisha Krishnan Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने थलपति विजय को सत्ता के शिखर पर पहुंचा दिया है, लेकिन असली रोमांच अभी बाकी है. विजय ने दो सीटों—पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट—से जीत हासिल की है, जिनमें से एक सीट उन्हें नियमानुसार छोड़नी होगी. इसी बीच मीडिया गलियारों और पार्टी के भीतर यह चर्चा जोरों पर है कि खाली होने वाली सीट पर विजय की करीबी दोस्त और को-स्टार तृषा कृष्णन को चुनाव लड़ाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह तमिलनाडु की राजनीति का सबसे बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा. फैंस जहां इस खबर से उत्साहित हैं, वहीं राजनीतिक पंडितों की नजरें तृषा के आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं.

तिरुचिरापल्ली ईस्ट से लड़ सकती हैं चुनाव

विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. नियमों के मुताबिक उन्हें 14 दिनों के भीतर एक सीट छोड़नी होगी. चर्चा है कि विजय प्रशासनिक कारणों से पेरम्बूर सीट अपने पास रखेंगे और तिरुचिरापल्ली ईस्ट की सीट खाली करेंगे, जहां से तृषा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

पार्टी के भीतर तृषा की मांग

TVK के कई शीर्ष नेताओं का मानना है कि तृषा की लोकप्रियता पार्टी को और मजबूती देगी. विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सालों तक सिनेमा पर राज किया है, और अब पार्टी इसी ‘स्टार पावर’ का फायदा चुनावी मैदान में उठाना चाहती है.

तृषा का फैसला अभी बाकी

हालांकि खबरों का बाजार गर्म है, लेकिन तृषा कृष्णन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने न तो राजनीति में आने की पुष्टि की है और न ही चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर कोई मुहर लगाई है.

---विज्ञापन---

विजय कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?

विजय ने राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. जहां पहले बताया जा रहा था कि वह 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन बहुमत न होने के चलते ऐसा नहीं हो सका. अभी तक सीएम पद की शपथ को लेकर स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उपचुनावों की घोषणा हो सकती है, जिसमें तृषा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है.

विजय-तृषा की सुपरहिट जोड़ी

विजय और तृषा ने ‘गिल्ली’, ‘कुरुवी’ और हालिया ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी दोस्ती और तालमेल जगजाहिर है. अगर तृषा राजनीति में आती हैं, तो तमिलनाडु को एक बार फिर फिल्मी सितारों द्वारा संचालित नई और युवा सरकार देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

FAQs

Q1. क्या तृषा कृष्णन आधिकारिक तौर पर राजनीति में शामिल हो गई हैं?
Ans- अभी तक तृषा ने राजनीति में आने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, थलपति विजय की पार्टी TVK के भीतर उन्हें उपचुनाव लड़ाने की चर्चाएं काफी तेज हैं।

Q2. थलपति विजय ने कौन सी दो सीटों से चुनाव जीता है?
Ans- थलपति विजय ने चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट (Trichy East) विधानसभा सीटों से शानदार जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

Q3. विजय को एक सीट क्यों छोड़नी पड़ रही है?
Ans- भारतीय चुनाव नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता। विजय को 14 दिनों के भीतर एक सीट से इस्तीफा देना होगा, जिसके बाद वहां उपचुनाव कराए जाएंगे।

Q4. तृषा और विजय ने किन मशहूर फिल्मों में साथ काम किया है?
Ans- इस जोड़ी ने ‘गिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘थिरुपाची’ और हालिया ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ (Leo) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

---विज्ञापन---

Q5. थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ले सकते हैं?
Ans- सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय 7 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बहुमत नहीं होने के चलते ऐसा नहीं हो सका. फिलहाल इसको लेकर अभी तारीख स्पष्ट नहीं है.

First published on: May 07, 2026 04:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola