Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग छोड़ पॉडकास्टर बना ये बॉलीवुड एक्टर! शाहरुख-काजोल संग किया काम, एक डायलॉग से जीता था दिल

Bollywood Actor Left Acting to Become a Podcaster: 90 के दशक का ये फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट आज एक्टिंग छोड़कर पॉडकास्टर बन गया है. इस एक्टर ने शाहरुख खान और काजोल के साथ काम किया है.

Bollywood Actor Left Acting to Become a Podcaster: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स और चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जिनसे जुड़ी यादें कभी पुरानी नहीं होतीं. कई बार इनका एक डायलॉग ही लोगों के दिल में घर कर जाता है. ऐसे ही एक फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिसने न सिर्फ शाहरुख खान और काजोल के साथ काम किया, बल्कि अपने एक डायलॉग से पूरे देश का दिल जीत लिया. हालांकि, आगे चलकर इस एक्टर ने एक्टिंग से दूरी बना ली और अब पॉडकास्टर बनकर फिल्मों की बात कर रहा है. चलिए आपको 90’s के इस फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट से मिलवाते हैं.

एक डायलॉग से जीता था दिल

हम जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि परजान दस्तूर हैं. करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में ‘तुस्सी जा रहे हो? तुस्सी ना जाओ’ से लोगों का दिल जीतने वाले छोटे सरदार का किरदार परजान दस्तूर ने ही निभाया था. शाहरुख खान और काजोल की फिल्म में उस समय 6 साल के परजान दस्तूर ने अपनी अमिट छाप छोड़ी. साल 2021 में ब्रूट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में परजान दस्तूर ने ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया. उन्होंने शूटिंग को ‘पार्टी टाइम’ बताया और शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर खुशी जाहिर की थी.

---विज्ञापन---

परजान दस्तूर की आखिरी फिल्म

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद परजान दस्तूर ने कई और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की, जिनमें ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘जुबैदा’, ‘हम तुम’, ‘हाथी का अंडा’ और ‘ब्रेक के बाद’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने कई संवेदनशील मुद्दों पर आधारित फिल्मों में भी काम किया, जिनमें राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘परजानिया’ और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार पर्दे पर साल 2017 में आई फिल्म ‘पॉकेट मम्मी’ में देखा गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि परजान दस्तूर इस वक्त कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

दरअसल, परजान दस्तूर ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम करने के बजाय असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया. उन्होंने करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, इमरान खान की फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ और कैटरीना कैफ-आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘फितूर’ (2016) में भी काम किया.

एक्टिंग छोड़ बने पॉडकास्टर

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, कई सालों तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद परजान दस्तूर ने एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म में नौकरी की. इसके बाद उनकी दिलचस्पी राइटिंग में बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया. करीब 10 साल से वो विज्ञापन, म्यूजिक वीडियो, ब्रांडेड कंटेंट और फीचर स्टोरी पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा, वो टीसीपी ओरिजिनल्स नाम का एक पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं, जिसमें राइटर्स और फिल्ममेकर्स के साथ स्क्रीनप्ले राइटिंग पर चर्चा करते हैं.

First published on: Oct 15, 2026 10:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो