Saturday, 3 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live ‘कमाल कर दिया पायलट जी’, स्मित मछार की बहादुरी पर फिदा हुए सलमान खान

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए खौफनाक हादसे के बाद जिस तरह कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई पूरी दुनिया उनको सलाम कर रही है, अब सलमान खान ने भी कैप्टन की जमकर तारीफ की.

Salman Khan praise Smit Machchhar
सलमान खान ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ कर किया सलाम

Entertainment News Live Update: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए खौफनाक हादसे ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए, लेकिन इसमें एक अच्छी बात यह रही कि कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने 174 लोगों का जान बचा ली. उनकी इस बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह हालात संभाले, उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने तारीफ की है. अब बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान भी कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम करते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान की हौसला अफजाई

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मच्छार के लिए खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पायलट की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा. शाबाश भाई… कैप्टन.’ सलमान के इस अंदाज की उनके फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ

आखिर हुआ क्या था उस दिन?

दरअसल, फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और को-पायलट के बीच वो हुआ जो शायद नहीं होना चाहिए था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट ने स्मित पर जानलेव हमला किया. इस बीच प्लेन में सवाल 174 लोगों की जान खतरे में आ गई, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद स्मित ने हार नहीं मानी और बड़ी हिम्मत दिखाते हुए कैप्टन स्मिथ जहां एक तरफ को-पायलट के हमलों को बेअसर कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ फ्लाइट की कमान संभाले हुए थे. इस बीच बड़ी हिम्मत दिखाते हुए स्मित मछार ने कॉकपिट का दरवाजा खोला. जिसके बाद यात्रियों और क्रू-मेंमबर्स ने हमलावर को काबू करने में बड़ी भूमिका निभाई. इसके बाद फ्लाइट को सेफली लैंट कराया गया. यही वजह है जो पूरी दुनिया उनकी तारीफें कर रही है.

पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड तक ने कहा- हीरो

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े लोगों ने सराहना की है. पीएम मोदी ने उन्हें हीरो बताते हुए उनके साहस की तारीफ की. बॉलीवुड से भी कई सितारे उनके सपोर्ट में सामने आए हैं. सलमान खान के अलावा दूसरे कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर स्मित की हिम्मत को सलाम किया.

---विज्ञापन---

डॉक्टरों की निगरानी में कैप्टन स्मित मच्छार

बता दें, इस घटना के बाद स्मित मछार का शुरुआती इलाज सऊदी अरब के तबूक में हुआ इसके बाद उन्हें आगे के ट्रीटमेंट के लिए अबू धाबी शिफ्ट किया गया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक उनकी कंडीशन पर लगातार नजर बनी हुई है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्कत दे चुकी है, इसी के साथ फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी धुंआ-धुंआ कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. विदेशों में फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन ही 95.10 करोड़ रुपये हो गया. वहीं बात अगर ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ की करें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन देशभर में करीब 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 57 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 67.74 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं नानी की फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन देशभर में करीब 2.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें तेलुगु से करीब 2.70 करोड़ रुपये और हिंदी से सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई हुई. फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 111 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---
12:42 (IST) 3 Oct 2026
Entertainment News Live: 'हम आगे भी साथ दिखेंगे', कोमल रानी बोलीं- 'जिसे जलना है जले

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं. इस मामले में दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह समेत कुछ सेलेब्स ने भी सुनीता आहूजा का सपोर्ट करते हुए कोमल रानी पर सवाल उठाए थे. अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन तमाम बातों पर खुलकर जवाब दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Oct 03, 2026 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola