Home/E24 News/Entertainment News LIVE 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास! एडवांस बुकिंग में 150 करोड़ पार, अब ओपनिंग डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?
Entertainment News LIVE ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास! एडवांस बुकिंग में 150 करोड़ पार, अब ओपनिंग डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में ऐसा धमाका किया है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. दुनियाभर में फिल्म की प्री-सेल्स 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी हैं.
रणबीर कपूर की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, Photo Credit- Social Media
Entertainment News LIVE Update: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ऐसा धमाका किया है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. दुनियाभर में फिल्म की प्री-सेल्स 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी हैं. अब सभी की नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं.
एडवांस बुकिंग में 150 करोड़ पार
नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को पार कर चुकी है. वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. विदेशों में इसकी प्री-सेल्स करीब 5.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं. इस तरह फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.
---विज्ञापन---
यश के रावण की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं, यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म देखने के बाद दर्शक खासतौर पर यश की एक्टिंग और उनके स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके किरदार को लेकर खूब चर्चा हो रही है. घरेलू एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा है. इसके अलावा कन्नड़ और तेलुगु वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
मल्टीप्लेक्स में भी शानदार प्रदर्शन
पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में भी फिल्म की टिकटें तेजी से बिकी हैं. इन तीनों चेन में ओपनिंग वीकेंड के लिए 45.76 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.38 करोड़ रुपये रह जाता है. इन सिनेमाघरों में कुल 7.89 लाख टिकटों की बिक्री हुई है.
---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 21 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा अभी तक बरकरार है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 21वें दिन भी फिल्म की कमाई करोड़ों में हुई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत और ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 20वें दिन की कमाई के मुकाबले 10.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को फिल्म ने तमिल में 1.80 करोड़ रुपये, हिंदी में 65 लाख रुपये, तेलुगु में 40 लाख रुपये और कन्नड़ में 15 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 466.05 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म अब 500 करोड़ के और करीब पहुंच गई है. वैसे, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
11:45 (IST) 5 Nov 2026
Entertainment News Live: ‘रामायण’ देखकर थिएटर से न निकलें बाहर, क्लाइमैक्स में मिलेगा बड़ा सरप्राइज
Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है, इसी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी हॉल में साफ नजर आ रही है. थिएटर जय श्रीराम रे जयकारों से गूंज रहे हैं, मेकर्स की फिल्म में पीक डिटेलिंग और दमदार स्टारकास्ट को लेकर दर्शक जमकर तारीफें कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर फैंस का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है? पढ़ें पूरी खबर...
11:44 (IST) 5 Nov 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' में हनुमान बने सनी की झलक देख 'जय श्रीराम' से गूंज उठा थिएटर
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, और फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसी के साथ मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी हाई नजर आई. थिएटर में जमकर भीड़ दिखी, तो हॉल में 'जय श्रीराम' के नारे लगते दिखाई दिए. यह हाल सिर्फ भारतीय दर्शकों का नहीं है, बल्कि विदेशी फैंस का भी है, तो वहीं जैसे ही दर्शकों को हनुमान बने सनी देओल की झलक दिखी तो पूरा हॉल शोर से गूंज गया. पढ़ें पूरी खबर...
First published on: Nov 05, 2026 11:38 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.