Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजे थिएटर, यश की एंट्री पर मचा शोर, सनी देओल की एक झलक ने लूटी महफिल

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

'जय श्री राम' के नारों से गूंजे थिएटर, Photo Credit- Social Media

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, और फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसी के साथ मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी हाई नजर आई. थिएटर में जमकर भीड़ दिखी, तो हॉल में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगते दिखाई दिए. यह हाल सिर्फ भारतीय दर्शकों का नहीं है, बल्कि विदेशी फैंस का भी है, तो वहीं जैसे ही दर्शकों को हनुमान बने सनी देओल की झलक दिखी तो पूरा हॉल शोर से गूंज गया.

यश के रावण ने लूटी महफिल

फिल्म के शुरुआती रिव्यू की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा यश के किरदार रावण की हो रही है. सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि जब भी यश स्क्रीन पर आते हैं, थिएटर में तालियां और सीटियां गूंजने लगती हैं. वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार और साई पल्लवी की एक्टिंग को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

---विज्ञापन---

हनुमान बने सनी देओल की झलक ने चौंकाया

फिल्म का सबसे खास सरप्राइज हनुमान बने सनी देओल की एंट्री है. हालांकि, पहले पार्ट में उनका पूरा किरदार देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिल्म के आखिर में उनकी झलक दिखाई गई है. बताया जा रहा है कि दर्शकों को उनका बैक लुक देखने को मिलता है. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल का हनुमान के रूप में बड़ा रोल देखने को मिलेगा. उनकी इस छोटी सी झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

हनुमान बने सनी देओल की झलक देख झूमें दर्शक

VFX और एक्शन की हो रही तारीफ

फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स, शानदार VFX और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें राम-सीता के स्वयंवर और रावण के युद्ध वाले सीन्स की खूब चर्चा है. थिएटर से सामने आए वीडियो में दर्शकों का शोर और ‘जय श्री राम’ के नारे सुनाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

विदेशी मीडिया ने भी की तारीफ

‘रामायण’ को विदेशी मीडिया से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं. इसकी भव्यता की तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘द लायन किंग’ जैसी फिल्मों से की गई है.

इन सितारों ने की फिल्म की जमकर तारीफ

वहीं, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी, अजिंक्य देव, प्रज्ञा जायसवाल, बादशाह, आशीष चंचलानी जैसे सितारों और टायलर डिज्नी इंटरनेशनल फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है, और इन सभी ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है.

---विज्ञापन---

‘रामायण’ तोड़ती है कैन-कौन से रिकॉर्ड?

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी बताई जा रही ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें हैं. अब सभी की नजरें इसके पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की यह फिल्म कमाई के कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है.

First published on: Nov 05, 2026 09:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो