Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘चिकनी चमेली-मुन्नी बदनाम जैसे गानों पर लगे बैन’, आंध्र प्रदेश की वारदात पर अमाल मलिक के तीखे बोल

Amaal Mallik on Andhra Pradesh Incident: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई चेनसॉ वाली भयावह वारदात पर अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही 'चिकनी चमेली', 'मुन्नी बदनाम' और 'बिड़ी जलइले' जैसे आइटम गानों पर बैन लगाने को कहा है.

Amaal Mallik on Andhra Pradesh Incident: बॉलीवुड सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट अमाल मलिक एक बार फिर से अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में अमाल मलिक ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई चेनसॉ वाली भयावह वारदात पर अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही इस घटना को लेकर खून-खराबे वाली A-रेटेड फिल्मों पर उठ रहे सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा है कि ‘चिकनी चमेली’, ‘मुन्नी बदनाम’ और ‘बिड़ी जलइले’ जैसे आइटम गानों पर बैन लगने चाहिए.

अमाल मलिक के तीखे बोल

आंध्र प्रदेश में हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आई खून-खराबे और वायलेंस से भरी फिल्मों की वजह से इस तरह के क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है. हालांकि, राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा ने इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है. अमाल मलिक भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए. उन्होंने अपने X पर संदीप रेड्डी वांगा का ट्वीट रीपोस्ट किया. इसके बाद उन्होंने इस बहस पर डिटेल में बात की. उन्होंने कहा कि किसी की हरकत के लिए सिर्फ सिनेमा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि फैमिली वैल्यूज, परवरिश, अलग-अलग राज्यों में पॉलिटिकल माहौल और हर इंसान के सोचने और रिएक्ट करने का तरीका, ये सब मायने रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये डरावना और पूरी तरह से गलत है…

अमाल मलिक ने आगे लिखा, ‘मैं कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति का सपोर्ट नहीं करूंगा जो स्कूल, कॉलेज या किसी दूसरी जगह पर जाकर किसी को चेनसॉ से मार दे. यह डरावना और पूरी तरह से गलत है. आंध्र प्रदेश में हुआ हमला गंभीर चर्चा का विषय है, लेकिन हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि यह किसी एक फिल्म, गाने या फिल्ममेकर की वजह से हुआ है. मैंने एनिमल, कबीर सिंह, धुरंधर, KGF और कई दूसरी फिल्में देखी हैं, लेकिन मुझे कुछ सीन से दिक्कत भी हुई है. एक फिल्म एक कहानी होती है, और हमें पता होना चाहिए कि हमें जो कुछ भी दिखता है, उसे कॉपी करने की जरूरत नहीं है. कई लोग मिलकर एक फिल्म बनाते हैं.’

इन गानों पर लगे बैन

इसके बाद उन्होंने फिल्मों के आइटम सॉन्ग पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘अगर हम फिल्मों की बुराई करते हैं, तो हमें निष्पक्ष होकर गानों पर भी ध्यान देना चाहिए. ‘कर गई चुल’, ‘रोम रोम रोमांटिक’, ‘बीड़ी जलाइले’, ‘पिंक लिप्स’, ‘चिकनी चमेली’ और ‘मुन्नी बदनाम’ जैसे गानों पर बैन लगाओ. उन्हें क्यों सेलिब्रेट किया जाता है और रियलिटी शो में इस्तेमाल किया जाता है?’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2026 10:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो