Saif Ali Khan Reveal Family Secret: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान नए गेस्ट बनकर आए. शो पर करीना कपूर और सैफ अली खान ने कई मजेदार खुलासे किए हैं. इस दौरान सैफ ने अपनी फैमिली का एक सीक्रेट भी रिवील किया है. जहां उन्होंने बताया कि पहली शादी से हुए बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ अच्छा रिश्ता पत्नी करीना कपूर की वजह से बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि इस मामले पर सैफ अली खान ने और क्या-क्या कहा है.
सैफ ने करीना को दिया क्रेडिट
शो में करण जौहर ने सैफ से फैमिली रीयूनियन और इस दौरान उनके दिल में आने वाली फीलिंग के बारे में पूछा. इसके जवाब में सैफ ने सारा और इब्राहिम के साथ रिश्ता बनाने और उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराने का क्रेडिट करीना को दिया. सैफ ने कहा, ‘घर में सभी सच में बहुत अच्छे और समझदार हैं. और हां, मैं करीना और सभी को इसका क्रेडिट दूंगा क्योंकि ये चीजें दोनों तरफ से काम करती हैं. और हां, वह इसे आसान बनाती है और सारा और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छी है, और वे भी कोशिश करते हैं और इसका जवाब देते हैं.’
खान ब्रदर्स का बॉन्ड
इस पर करीना ने कहा कि उनके बेटे, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह), अपने बड़े भाई इब्राहिम से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं. सैफ ने तैमूर और जेह के साथ इब्राहिम के बॉन्ड की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वह (इब्राहिम) उनके (तैमूर और जेह) साथ भी बहुत अच्छे से रहता है. उन्हें उसके साथ खेलना बहुत पसंद है. कभी-कभी वह उनके कमरे में आता है और उनसे सवाल पूछता है और उनके साथ उसका अपना एक खास रिश्ता है. इस तरह का रिश्ता रखने वाला वह एक प्यारा लड़का है.’
सलमान के घर जैसा…
इस दौरान सैफ ने सलमान खान और उनके परिवार के बॉन्ड के बारे में बात की. सैफ ने बताया कि कैसे करीना ने सलमान के घर जैसा प्यार भरा पारिवारिक माहौल बनाने की कोशिश की, जहां बड़े और बच्चे सभी एक साथ टेबल पर बैठते थे और एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे.