Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: Lock Upp 2 में राम कपूर का बड़ा खुलासा! सेट पर पीते थे शराब, बोले-‘6 महीने में मर…’

Entertainment News Live In Hindi: राम कपूर ने लॉक अप 2 में अपना आखिरी खुलासा किया है और बताया है कि शो बड़े अच्छे लगते हैं कि सफलता के बाद वह शराब पीते थे. सेट पर देर से पहुंचते थे. धमाल 4 ने रिलीज के 23वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन किया है. वहीं ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 10वें दिन शानदार कमाई की और उन्मादम में दो दिनों में ठीक-ठाक कमाई कर ली है. वहीं, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के तीसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन किया. आज टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी का बर्थडे है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Ram Kapoor
Ram Kapoor

Entertainment News Live: लॉक अप 2 अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान हर कलाकार फिनाले में पहुंचने के लिए अपनी लाइफ से जुड़े अलग-अलग सीक्रेट्स बयां कर रहा है. वहीं, राम कपूर शो के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े एक सीक्रेट का खुलासा किया है. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी बताया कि इस बारे में उनकी पत्नी को भी जानकारी नहीं थी. एक्टर के इस सीक्रेट को जानकर सभी हैरान रह गए.

राम कपूर ने शो में अपनी उन गलतियों का खुलासा किया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने बताया कि टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं कि सफलता के बाद उनकी लाइफ बदल गई थी. हालांकि इस दौरान उनका इतना वजन बढ़ गया था कि डॉक्टर्स ने कहा था कि उनकी जान को भी खतरा है. उन्हें तब डायबिटीज थी और वो ठीक रहने के लिए इंसुलिन लिया करते थे. उन्होंने कहा, “मुझे इतना प्यार मिला मेरे मोटे होने की वजह से और इतनी चर्चा हुई कि कुछ समय के लिए मुख्य रेटिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया था. मैं मोटा हो गया. मुझे डायबिटिक स्ट्रोक हो सकता था. क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन लेता था. मेरा शुगर लेवल 400, 500, 600 प्लस तक पहुंच जाता था. मैं 6 महीने में मर जाता. मैं बहुत बुरा इंसान बन गया था. मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे देर से पहुंचता था. मैं सेट पर शराब पीता था. मैंने लोगों से बहुत बुरी तरह से बात की. मैं एक मॉन्स्टर बन गया था. मैं ऐसा इंसान बन गया था कि अब मुझे खुद पर शर्म आती है. लेकिन मेरे बच्चों ने मेरी लाइफ में दस्तक दी और फिर सब कुछ बदल गया. मैंने अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना शुरू किया. आज मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हूं.”

---विज्ञापन---

एक्टर की ये बात वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे. बता दें कि फिनाले में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे पहुंच गई हैं. इस शो का फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि शो का विनर कौन बनता है.

जन नायकन, उन्मादन, धमाल 4 और स्पाइडर मैन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जन नायकन ने रिलीज के 10वें दिन 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.3% रही और देशभर में इसके 4,202 शोज चले. फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा में 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु में 5 लाख रुपये और हिंदी में 50 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 164.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई 280.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

उन्मादन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31% रही और देशभर में 636 शोज चले. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में भारत में 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

शनिवार को फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कमाई में तेजी से उछाल देखा गया है. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 17,703 शो में ₹66.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹211.27 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹176.70 करोड़ हो गया है. फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘धमाल 4’ ने रिलीज के 23वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20% रही और देशभर में 2,408 शोज चले. फिल्म की 23वें दिन की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 45 लाख रुपये की बढ़त दर्ज की गई. इसके साथ ही फिल्म ने 23 दिनों में भारत में 158.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 219.01 करोड़ रुपये पहुंच गया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:56 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: Toxic के इंटीमेट सीन पर कियारा आडवाणी को मिल रही हेट पर भड़कीं हुमा कुरैशी

Huma Qureshi Reacts On Kiara Advani Trolling: फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश के साथ इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हो रहीं कियारा आडवाणी के समर्थन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी उतरी हैं. हुमा ने ऑनलाइन हेट को घिनौना बताते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा है, वहीं उनके भाई साकिब ने भी इंटरनेट की सोच पर सवाल उठाए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:50 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: ब्रेकअप की खबरों पर फूटा एक्ट्रेस अनुपमा का गुस्सा

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी आने वाली फिल्म 'क्रेजी कल्याणम' के टीजर लॉन्च के मौके पर फिल्म 'बाइसन कालामादन' में अपने को-एक्टर ध्रुव विक्रम के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

21:51 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: IVF से नहीं नैचुरल तरीके से मां बनना चाहती हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी नौहीद सिरुसी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी शादी, बच्चे की प्लानिंग और अपने मिसकैरेज के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'हमारी शादी 2017 में हुई थी और 2018 में मैं पहली बार प्रेग्नेंट थी. दुर्भाग्य से तीसरे महीने में ही मेरा मिसकैरेज हो गया.' पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Dbhd-rPRukI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

19:53 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज अभिनेता का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर स्कॉट हाइलैंड्स का निधन हो गया है. उन्होंने 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है.स्कॉट हाइलैंड्स के निधन की जानकारी उनके बेटे ल्यूक हाइलैंड्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbeK-WGEnWj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

16:33 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: हर्षद चोपड़ा के घर की बहू बनेंगी शिवांगी जोशी?

टीवी रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. ऐसे में मेकर्स शो में इमोशनल मोमेंट्स का तड़का लगाने के लिए कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों को बुला रहे हैं. हाल ही में शो में टीवी स्टार हर्षद चोपड़ा के पिता की एंट्री हुई, जिसने माहौल को भावुक बना दिया. लेकिन इस दौरान एक और पल ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. वह था शिवांगी जोशी का हर्षद के पिता के पैर छूना. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:43 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: व्यूज के लिए अनुराग डोभाल ने बर्बाद की शादी?

रियलिटी शो 'बिग बॉस' से पहचान बनाने वाले पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. अब रितिका ने सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका दावा है कि अनुराग सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइमलाइट पाने के लिए झूठा नैरेटिव बना रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:40 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: फिल्म ‘लेनिन’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अखिल अक्कीनेनी की लेनिन ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. इस फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) ने खरीदे हैं. वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की. मेकर्स के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को अखिल अक्कीनेनी की लेनिन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा. इसकी जानकारी खुद जी5 ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट शेयर कर दी है.

14:37 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा से मंदिर में की थी गुपचुप शादी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम 90 के दशक में अक्सर एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता था. दोनों के अफेयर की खबरें उस दौर में खूब चर्चा में रहीं. अब कई साल बाद एक बार फिर यह रिश्ता सुर्खियों में है. वजह है बॉलीवुड के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का एक दावा, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. पढ़ें पूरी खबर...

14:09 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: 13 साल पहले कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या हुआ था?

Kangana Ranaut-Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी के स्टूडेंट आंदोलन के बाद से कंगना लगातार कुछ न कुछ बयान दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने के ऐसा बयान दिया, जिसके बाद ऋतिक रोशन भी सुर्खियों में आ गए है. आखिर 13 साल पहले ऐसा क्या हुआ था कि आज भी दोनों की नहीं बनती है...पूरी खबर पढ़ें

13:23 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: Netflix पर आते ही नंबर-1 बन गई एक्शन-कॉमेडी

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते ऐसी फिल्में आती हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म का सीक्वल आया है, जो आते ही छा गया और नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगा. अब आप सोच रहे होंगे ऐसी कौनसी फिल्म है, जो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...क्योंकि इस फिल्म ने 350 करोड़ कमाने वाली 'पेड्डी' को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:26 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘6 महीने में मौत हो सकती है’, राम कपूर ने बताई डॉक्टर्स की चेतावनी

नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है, शो में हर किन कंटेस्टेंट के राज पर से पर्दा उठ रहा है, हाल ही में सबके फेवरेट राम कपूर ने अपनी जिंदगी के ऐसे सीक्रेट को रिवील किया जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए. फिनाले वीक तक पहुंच चुके राम ने शो में उन्होंने बताया कि उनके इस संघर्ष के बारे में उनकी पत्नी और बच्चों तक को पूरी सच्चाई नहीं पता थी. पढ़ें पूरी खबर...

12:25 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली, निरहुआ का रिएक्शन देख रो पड़ीं एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो है. शो के लेटेस्ट वीडियो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया और भावुक भी. पढ़ें पूरी खबर...

12:23 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘द लास्ट हाउस’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: अगस्त का महीना OTT लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. इस महीने दर्शकों को क्राइम थ्रिलर, देशभक्ति, रोमांस, कॉमेडी, साइंस-फिक्शन और सुपरहीरो जैसे हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन तैयार हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:15 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘द सोप्रनोस’ फेम एक्टर Vincent Pastore का निधन

पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज ‘सोप्रनोस’ के एक्टर विसेंट पास्टोर का निधन हो गया है. 80 साल की उम्र में विसेंट ने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उनके को-एक्टर रहे माइकल इंपेरिओली ने दी है. सीरीज ‘सोप्रनोस’ में विसेंट ने एक गैंगस्टर का रोल किया था, जिससे उन्हें पूरे हॉलीवुड में पहचान मिली थी.

11:15 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment Live News:'5-6 बार संबंध बनाने होंगे' आकांक्षा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने शो से बाहर होने से पहले अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान आर्थिक मदद मांगने पर एक प्रभावशाली शख्स ने उनके सामने एक हैरान करने वाली शर्त रखी, जिसे उन्होंने तुरंत ठुकरा दिया. आकांक्षा की आपबीती सुनकर शो की होस्ट फराह खान भावुक हो गईं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:48 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘कॉकटेल 2’ की ओटीटी रिलीज कन्फर्म!

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' की OTT रिलीज कन्फर्म हो गई है. जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं...पूरी खबर पढ़ें

09:36 (IST) 2 Aug 2026
Entertainment Live News: Ramayana Trailer में दिखा TV का खतरनाक विलेन

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद इसकी स्टार कास्ट की पहली झलक देखने को मिली. इस ग्रैंड ट्रेलर में टीवी के मशहूर विलेन रहे एक्टर भी नजर आए, जो फिल्म में रावण के नाना सुमाली की भूमिका निभा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Aug 02, 2026 09:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola