Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईशान खट्टर और चांदनी बेंज के रास्ते हुए अलग, 3 साल बाद इस कारण हुआ ब्रेकअप!

ईशान खट्टर और उनकी गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के ब्रेकअप की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन अब उन्होंने अलग होने और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है.

Ishaan Khatter-Chandni Bainz
ईशान खट्टर का चांदनी बेंज संग हुआ ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों में बने रहते हैं. एक्टर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज से ब्रेकअप कर लिया है. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. अब तीन साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं. इस बीच उनके ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा हो गया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ.

ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का हुआ ब्रेकअप

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान खट्टर और चांदनी बेंज एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. दोनों की डेटिंग को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही थीं. कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे के साथ भी देखा गया था. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था. अब उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

क्यों हुआ ब्रेकअप

ब्रेकअप की वजह को लेकर बात करें तो खबरों के मुताबिक, एक्स कपल ने आपसी सहमति से ब्रेकअप लेने का फैसला किया है. ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं.हालांकि सीधे तौर पर दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है.

कौन हैं चांदनी बेंज?

24 साल की चांदनी बेंज एक मलेशियाई-पंजाबी फैशन मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. वह काफी समय से ईशान खट्टर के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में रही थीं. हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं.

---विज्ञापन---

ईशान खट्टर का फिल्मी करियर

काम की बात करें तो ईशान खट्टर ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में नजर आए थे. इसके अलावा वह ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’, ‘धड़क’, ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’, ‘द रॉयल्स’, ‘होमबाउंड’ और ‘पिप्पा’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ईशान खट्टर ने NEET विवाद पर बुलंद की आवाज, बोले- ‘पहले मैं एक छात्र हूं, हमारी आवाज सुनी जाए…’

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola