Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं अपनी भड़ास…’ ब्रेकअप की खबरों पर फूटा एक्ट्रेस अनुपमा का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

Anupama Parameswaran Breaks Silence on Breakup Rumors: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुपमा और उनके कथित बॉयफ्रेंड एक्टर ध्रुव विक्रम के बीच ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इंटरनेट पर ये अफवाह एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से फैलना शुरू हुआ. अब इन सभी अफवाहों और खबरों पर खुद अनुपमा परमेश्वरन ने रिएक्ट किया है. जहां एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए खुलकर अपनी नराजगी जाहिर की है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी आने वाली फिल्म 'क्रेजी कल्याणम' के टीजर लॉन्च के मौके पर फिल्म 'बाइसन कालामादन' में अपने को-एक्टर ध्रुव विक्रम के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया.

---Advertisement---

मैं अपनी भड़ास...

इस मामले पर बात करके हुए अनुपमा परमेश्वरन ने कहा, 'यह मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है. मैं तय करती हूं कि क्या पोस्ट करना है. मैं अपनी भड़ास नहीं निकाल रही थी. मैं बस एक महिला के बदलाव के बारे में बात कर रही थी. और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने ऐसा किया.'

आप मेरी जिंदगी के...

अनुपमा ने इस बात को पूरी तरह से साफ करते हुए आगे कहा कि उनका वो इंस्टाग्राम पोस्ट किसी को टारगेट नहीं कर रहा था. उन्होंने कहा, 'आप मेरे बारे में क्या जानते हैं? आप मेरी जिंदगी के बारे में क्या जानते हैं? तो कोई बात नहीं. यह हमारा इंस्टाग्राम है, और हमारा जो मन चाहता है हम वो पोस्ट करते हैं.

---Advertisement---

मामला क्या है?

बता दें कि ये अफवाह अनुपमा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से फैली थी. दरअसल, अनुपमा के इंस्टाग्राम पर फरवरी से कुछ भी पोस्ट नहीं किया था. महीनों बाद हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो और खूब सारी तस्वीरें शेयर की. जिसके साथ उन्होंने एक लंबा इमोशनल पोस्ट लिखा. जिसे पढ़ने के बाद लोगों को लगा कि एक्ट्रेस ने ध्रुव विक्रम के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया है.

First published on: Aug 02, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola