Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय की हैवानियत ने की सैफ की हालत खराब? ‘हैवान’ के ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसने फैंस के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है.

Haiwaan Trailer
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों कलाकार करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे. ट्रेलर में अक्षय कुमार का खतरनाक अंदाज देखने को मिला है, वहीं सैफ अली खान के किरदार को देखकर कहानी को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं.

खौफ से शुरू होती है कहानी

2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत शहर में फैले एक अजीब से डर के साथ होती है. लगातार लोगों की हत्या हो रही है और हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इन वारदातों के पीछे कौन है. ट्रेलर में सैफ अली खान काफी परेशान और हैरान नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

कहानी में आया बड़ा मोड़

कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब पुलिस सैफ के किरदार को गिरफ्तार कर लेती है. वह दिव्यांग व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर यह साफ नहीं करता कि उनका इस पूरे मामले से क्या संबंध है.

अक्षय का खतरनाक अवतार

इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है और यहीं से ट्रेलर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. अक्षय एक खूंखार और दमदार किरदार में नजर आते हैं. उनके एक्शन सीक्वेंस और खतरनाक अंदाज देखकर साफ है कि इस बार अभिनेता कुछ अलग करने वाले हैं.

अक्षय-सैफ के बीच दिखा टकराव

ट्रेलर में अक्षय और सैफ के किरदारों के बीच टकराव की झलक भी देखने को मिलती है. कहानी बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, लेकिन बदला किससे और क्यों लिया जा रहा है. इसका खुलासा मेकर्स ने नहीं किया है.

---विज्ञापन---

ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा सैयामी खेर, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और दयानंद शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ट्रेलर की सबसे खास बात यही है कि इसमें कहानी के बड़े राज को छिपाकर रखा गया है.

मेकर्स ने बनाया सस्पेंस

मेकर्स ने कुछ किरदारों और घटनाओं की झलक तो दिखाई है, लेकिन असली कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है. यही वजह है कि ट्रेलर खत्म होने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर अक्षय कुमार मासूम लोगों की जान क्यों ले रहे हैं और उनके बदले की असली वजह क्या है.

---विज्ञापन---

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले दोनों को 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. ऐसे में दोनों सितारों की वापसी भी फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. ट्रेलर ने फिलहाल फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके रहस्य और किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

First published on: Aug 25, 2026 03:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola