Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Trailer में छिपा बड़ा सरप्राइज! TV का ये खतरनाक विलेन बना रावण का नाना, क्या आपने पहचाना?

---विज्ञापन---

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद इसकी स्टार कास्ट की पहली झलक देखने को मिली. इस ग्रैंड ट्रेलर में टीवी के मशहूर विलेन रहे एक्टर भी नजर आए, जो फिल्म में रावण के नाना सुमाली की भूमिका निभा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

रामायण में नजर आएंगे चेतन हंसराज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी पर कई खूंखार विलेन का किरदार निभा चुके अभिनेता चेतन हंसराज की. उन्हें 'रामायण' के ग्रैंड ट्रेलर में देखा गया है. अभिनेता ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की है.

---Advertisement---

चेतन हंसराज ने इंस्टाग्राम पर रामायण को लेकर किया पोस्ट

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद चेतन हंसराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने ट्रेलर से अपना सीन साझा किया, जिसमें वह रणसिंगा (युद्ध बिगुल) बजाते हुए नजर आ रहे हैं. यह सीन एक विशाल युद्ध की शुरुआत से ठीक पहले का है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. अपनी रामायण को भारत से दुनिया तक पहुंचाने का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं. यह है राम के युग का आरंभ. नामित मल्होत्रा की 'रामायण'. हमारा सच, हमारा इतिहास. निर्देशक: नितेश तिवारी। दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिवाली 2026 और दिवाली 2027." अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं.

क्या होगा चेतन हंसराज का रोल?

फिल्म में उनके किरदार की बात करें तो चेतन हंसराज रावण के नाना सुमाली की भूमिका निभा रहे हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सुमाली को राक्षस वंश को आगे बढ़ाने और लंका के साम्राज्य की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता है. खास बात यह है कि चेतन हंसराज को इस लुक में पहचान पाना काफी मुश्किल है.  

---Advertisement---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रवि दुबे लक्ष्मण, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामायण

फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

---Advertisement---
First published on: Aug 02, 2026 08:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola