Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Eid 2025 पर दिखना है चांद सा खूबसूरत, तो सारा अली खान के ये 5 लुक्स करें रिक्रिएट

ईद पर अगर आप भी किसी अलग की तलाश में हैं तो सारा अली खान के ये 5 लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए आपको भी बताते हैं हम किन लुक्स की बात कर रहे हैं?

देशभर में ईद-उल-फितर की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। हालांकि ईद कब है ये सिर्फ चांद के ऊपर है। अगर चांद 30 मार्च की रात दिखता है तो 31 मार्च को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं इस खास मौके पर हर कोई नए कपड़े पहनकर चांद सा चमकता है। वहीं लड़कियों के लिए ईद आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल भरा हो जाता है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि ईद पर क्या पहनें, तो सारा अली खान के लुक्स से आइडिया ले सकते हैं। चलिए सारा के 5 लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अब कंगना रनौत की बेटी आएंगी, उनको भी…’, नेपोटिज्म पर सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब

---विज्ञापन---

ऑफ व्हाइट और गोल्डन लुक

सारा अली खान का ये ऑफ व्हाइट और गोल्डन अनारकली सूट इस ईद आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इस लुक पर आप गले में चोकर सेट और कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहन सकती हैं। वहीं मिनिमल मेकअप लुक के साथ इस लुक को कैरी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल की बात करें तो ओपन हेयर के साथ आपका ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।

---विज्ञापन---

पर्पल और येलो आउटफिट लुक

अगर आप किसी अलग की तलाश में हैं तो सारा का ये पर्पल और येलो आउटफिट सूट से भी आप आइडिया ले सकती हैं। इस लुक के साथ आप हैवी वर्क वाले गोल्डन ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। इंडियन मेकअप लुक के साथ आपका ये लुक कंप्लीट हो जाएगा। वहीं ये लुक आपकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा देगा।

---विज्ञापन---

व्हाइट लुक

सारा का ये व्हाइट को-ऑर्ड सेट भी इस ईद पर आप ट्राई कर सकती हैं। इस लुक पर आप सिल्वर ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। कानों में हैवी झुमके और हाथों में चूड़ियों के साथ आप ये लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो ओपन हेयर के साथ ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।

---विज्ञापन---

हैवी आउटफिट लुक

ईद पर अगर आप भारी कढ़ाई वाला आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो सारा को ये लुक ट्राई कर सकती हैं। भारी कढ़ाई वाला सूट और प्लाजो आपको बेहद सुंदर लुक देगा। इसे आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

रॉयल ब्लू आउटफिट लुक

सारा का रॉयल ब्लू अंगरखा स्टाइल अनारकली सूट भी इस ईद के लिए अच्छी चॉइस है। इसमें गोल्डन कलर का वर्क हुआ है। वहीं इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ ही कैरी कर सकती हैं। मिनिमल लुक के साथ आपका ये लुक एकदम कंप्लीट हो जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में सिंगल हैं अक्षय खन्ना समेत ये 5 सितारे, एक के तो बंट चुके थे शादी के कार्ड

First published on: Mar 27, 2025 01:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola