Eid 2025: 31 या 1 अप्रैल 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। ईद के मौके पर महिलाएं खुद को हीरोइनों की तरह खूबसूरत दिखने के लिए काफी तैयारी करती हैं और अगर आप भी ईद पर अपने लिए आउटफिट चुनने के लिए परेशान हैं, तो आप इस ईद पर हानिया आमिर की कुछ सूट को कॉपी कर सकती हैं, जो आपको सबसे हटकर बना देंगे। हानिया आमिर पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उनके फैशनसेंस की दुनिया दीवानी है।
यह भी पढ़ें: Eid 2025: निकाह के बाद पहली ईद मनाएंगे ये 5 स्टार कपल, 3 ने 2025 में रचाई शादी
हानिया आमिर के 5 खूबसूरत सूट लुक्स
हानिया आमिर का जुम्मा लुक
हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट जुम्मा लुक शेयर किया है, जिसे आप इस ईद पर कॉपी कर सकते हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का बनारसी सिल्क के सलवार-सूट पहना हुआ है, जिसके गले, दामन और स्लीव्स पर थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई है। पाकिस्तानी की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कान में ईयररिंग पहने हैं और पिंक ब्लश लगाया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हानिया आमिर का व्हाइट सूट
अगर आप ईद पर सिंपल और एलीगेंट दिखना चाहती हैं, तो आप हानिया आमिर का व्हाइट सूट लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। आमिर खान ने व्हाइट कलर का सूट पहना है, जिसमें सुंदर की मोती का वर्क है। सूट आगे से वी शेप में है और उसके साथ खूबसूरत कढ़ाई वाला दुप्पटा उन्होंने कैरी किया है। हाथों में हानिया ने व्हाइट कलर की चूड़ियां, डायमंड ईयररिंग पहन रखे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लाल रंग का लॉन्ग सूट
अगर निकाह के बाद यह आपकी पहली ईद है, तो आप हानिया का ये लाल फुल लेंथ सूट कॉपी कर सकती हैं। नेट का रेड कलर का यह सूट बेहद सुंदर हैं और आगे से स्लिट भी है। लंबे ईयरिंग के साथ हानिया ने बालों का बन बनाया है, जिसमें उनका लुक काफी अलग और स्टाइलिश लग रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
येलो कलर में हानिया आमिर
पीले रंग में हानिया का चेहरा खिलकर आता है और इस सूट में तो वो कहर ढ़ा रही हैं। हानिया ने शॉर्ट कुर्ती के साथ पलाजो पहन रखा है और एक साइड में दुप्पटा लिया है। बाल खोल रखे हैं और एक साइड ले रखे हैं। पिंक ब्लश के साथ कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग पहने हैं और हाथ में रिंग कैरी की है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हानिया आमिर का ब्लैक सूट-सलवार
हानिया आमिर का पाकिस्तानी काला रंग का सूट भी आप ईद पर कैरी कर सकते हैं, पूरे सूट पर कलरफुल धागों की कढ़ाई है। सूट लंबा है और उन्होंने उसके नीचे पलाजो पहना है। बालों का हानिया ने बन बनाया है और कान में झुमकी पहन रखी है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Eid 2025 पर दिखना है चांद सा खूबसूरत, तो सारा अली खान के ये 5 लुक्स करें रिक्रिएट