Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेस्ट फीडिंग बंद, दर्द से Dipika Kakar की हालत गंभीर, शोएब इब्राहिम ने दिया Health Update

दीपिका कक्कड़ की तबीयत पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस ने बेटे रुहान को ब्रेस्ट फीडिंग बंद कर दी है। उनका दर्द से बुरा हाल हो रहा है।

---विज्ञापन---

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत इन दिनों लगातार बिगड़ती जा रही है। जबसे उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर है तबसे फैंस भी काफी परेशान हैं। अब एक्ट्रेस के पति ने एक नया हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि दीपिका को तेज बुखार, फ्लू और भयंकर दर्द का सामना करना पड़ रहा है। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आइए जानते हैं कि इस वक्त दीपिका की हेल्थ कैसी है और आगे उनका क्या इलाज किया जाएगा।

दीपिका कक्कड़ ने बंद की ब्रेस्ट फीडिंग

दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है। उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट दी है। शोएब ने बताया कि दीपिका को बीते कुछ दिनों से तेज दर्द, बुखार और फ्लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। शोएब के मुताबिक, दीपिका ने अपने बेटे रुहान को ब्रेस्ट फीड कराना बंद कर दिया था। इसके बाद उनके ब्रेस्ट में गांठें बन गईं और दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना तेज हो गया कि दीपिका को बुखार आ गया, जो धीरे-धीरे फ्लू में बदल गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रात भर शोएब और उनके परिवार को दीपिका के सिर पर ठंडी पट्टियां रखनी पड़ीं। इस मुश्किल समय में उनके बेटे रुहान ने भी खुद को अच्छे से संभाला है। शोएब ने बताया कि पहले रुहान दिन में कई बार दूध की डिमांड करता था, लेकिन अब वह ज्यादा जिद नहीं करता। कभी-कभी रोता है लेकिन उसे संभालना आसान हो गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अस्पताल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ को जब से घरेलू इलाज से आराम नहीं मिला तो दीपिका को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शोएब ने बताया कि दीपिका के लिवर में मौजूद ट्यूमर का स्कैन अभी तक नहीं हो पाया है क्योंकि डॉक्टरों को पहले उनका फ्लू ठीक करना पड़ा। फिलहाल दीपिका का ट्रीटमेंट अस्पताल में अभी भी चल रहा है।

कब तक हो सकती है सर्जरी?

शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका की सर्जरी अभी नहीं हुई है। कुछ जरूरी टेस्ट हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो ट्यूमर को जल्द से जल्द निकालना जरूरी है और उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक सर्जरी कर दी जाएगी। शोएब ने ये सारी जानकारी बड़े ही दुखी मन से हाल ही में पोस्ट किए गए व्लॉग में की है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2025 08:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola