Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय खन्ना से डरता था बॉलीवुड का ये बड़ा डायरेक्टर, अपने ही शो में किया था खुलासा

Karan Johar-Akshaye Khanna throwback Story: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म में अपनी एक्टिंग के चलते काफी चर्चाओं में आ गए हैं. फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी अक्षय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना से एक बड़े बॉलीवुड डायरेक्टर को डर लगता था.

Karan Johar Akshaye Khanna throwback Story

Karan Johar-Akshaye Khanna throwback Story: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को लेकर लोगों में खूब क्रेज भी नजर आ रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की एक्टिंग की चर्चा हो रही है. उनका डांस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां फैंस तो छोड़ो बॉलीवुड स्टार्स भी अक्षय की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि क्या आपको ये बात पता है कि बॉलीवुड के एक बहुत बड़े डायरेक्टर को अक्षय खन्ना से डर लगता था. इस बात का खुलासा खुद डायरेक्टर ने ही अपने शो में किया था. आइए जानते हैं किस बॉलीवुड डायरेक्टर को लगता था अक्षय खन्ना से डर…

अक्षय खन्ना से डरते थे करण जौहर

बॉलीवुड के जिस बड़े डायरेक्टर को अक्षय खन्ना से डर लगता था, वो करण जौहर हैं. हालांकि फैंस के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल जरूर होगा, लेकिन ये सच है. खुद करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था. दरअसल ये बात सालों पुरानी है. करण जौहर के चिट चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 7वें सीजन के आगाज के दौरान अक्षय खन्ना पहुंचे थे. जहां अक्षय खन्ना को लेकर करण जौहर ने बड़ा खुलासा किया. करण ने कहा कि उन्हें अक्षय से डर लगता था. उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि अक्षय बचपन में थोड़े रूड स्वभाव के थे. बता दें कि बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने भी ‘धुरंधर’ फिल्म का रिव्यू किया और फिल्म की तारीफ भी की.

---विज्ञापन---

बैडमिंटन में अच्छे खिलाड़ी थे अक्षय

करण जौहर और अक्षय साउथ बॉम्बे के पड़ोसी थे. जहां करण ने बताया कि वो बैडमिंटन तब तक अच्छे से नहीं खेल पाते थे, जब तक कि अक्षय बैडमिंटन कोर्ट से बाहर नहीं चले जाते थे. करण ने अक्षय को बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी भी बताया. हालांकि जब अक्षय ने इन बातों को मजाक में लेना चाहा तो करण ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सच में डर लगता था.

First published on: Dec 12, 2025 08:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो