Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो बात नहीं कर…’, ‘धुरंधर’ के दिग्गज एक्टर ने किया आदित्य धर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बोले-घर जाके…

Dhurandhar Director Aditya Dhar: फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर फिल्म के इस दिग्गज एक्टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Dhurandhar Director Aditya Dhar
आदित्य धर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Dhurandhar Director Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई है. हर तरफ फिल्म, इसके एक्टर और डायरेक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी का एक इंटरव्यू इंटरनेट पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें रादेश बेदी फिल्म और उसके डायरेक्टर की बात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आदित्य धर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस इंटरव्यू में क्या कुछ कहा है?

‘वो बात नहीं कर…’

राकेश बेदी ने फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर क्यों आदित्य धर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. राकेश बेदी ने आदित्य धर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस साल धुरंधर इतनी बड़ी हिट है. अभी तो ये बस शुरुआत है और ये अभी आधी फिल्म है, आधी पिक्चर तो बाकी है. लेकिन इसके बाद भी वो लाइमलाइट में नहीं है. वो किसी को इंटरव्यू नहीं दे रहा और ना ही बात कर रहा है. वो अपने घर जाके बैठ गया है. वह अपने परिवार के साथ है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पार्ट 2 आ रहा है…’, ‘धुरंधर’ की तारीफ पर आदित्य धर ने बढ़ाई ऋतिक रोशन की बेकरारी, बोले- हम पूरी…

वो ऐसा कुछ नहीं…

राकेश बेदी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, ‘वह ऐसा नहीं है कि वह ये कहे… ओह, मैंने ये कर दिया, वो कर दिया… वह ऐसा नहीं कर रहा है. वह अपने परिवार के साथ समय बिताता है. वह दिखावा करने या किसी चीज को बड़ा दिखाने में बिजी नहीं रहता, वह ऐसा कुछ नहीं करता.’

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई

बता दें कि आदित्य धर की मल्टीस्टारर स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 239.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई अब तक 357.25 करोड़ तक पहुंच गई है.

First published on: Dec 13, 2025 11:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो