Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर जारी है रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ का तूफान, जानें कहां तक पहुंची कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. 14वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की.

Dhurandhar Box Office Collection Day 14
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान जारी

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए बैठी हुई है. फिल्म को आज रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन लोगों के बीच इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. 14वें दिन भी ‘Dhurandhar’ की कमाई का तूफान जारी रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि मूवी ने भारत में कितनी कमाई की है?

500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 14वें दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 460.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. यहां पर फिल्म 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. इसके अलावा, 14वें दिन की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.35% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 18.28%, आफ्टरनून शो में 32.08%, इवनिंग शो में 38.08%, और नाइट शो में 40.97% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ये हैं इंडिया की 5 सबसे कमाऊ एडल्ट फिल्म, लिस्ट में ‘धुरंधर’ सहित ये मूवीज

‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक 702 करोड़ व्यापार कर लिया है. इसी के साथ ‘Saiyaara’ को पछाड़ते हुए ‘Dhurandhar’ इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से निकली आगे

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसमें इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं. ‘Dhurandhar’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अहान पांडे-अनीत पड्डा की ‘Saiyaara’, रजनीकांत की ‘Coolie’, अश्विनी कुमार की ‘Mahavatar Narsimha’, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘War 2’, और पवन कल्याण की ‘They Call Him OG’ से आगे निकल गई है.

First published on: Dec 19, 2025 07:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो