Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जाकिर खान ने क्यों लिया स्टेज शो से ब्रेक? क्या है इसकी वजह, कॉमेडियन ने खुद किया खुलासा

फेमस कॉमेडियन जाकिर खान का नाम इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क के मशहूर 'मैडिसन स्क्वायर गार्डन' में हिंदी में स्टैंड-अप शो कर इतिहास रच दिया था। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्टेज शो से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं क्या है कि क्या है उनके ब्रेक लेने के पीछे की असली वजह...

Zakir Khan Took Break from Stage Performances: जाकिर खान का नाम इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। 17 अगस्त 2025 को उन्होंने इतिहास रचते हुए हिंदी कॉमेडी को एक नई पहचान दिलाई। जाकिर पहले ऐसे कॉमेडियन बने जिन्होंने न्यूयॉर्क के मशहूर ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन’ में पूरी तरह से हिंदी में  स्टैंड उप परफॉर्म किया। आपको बता दें कि इस शो को देखने के लिए करीब 6,000 लोग मौजूद थे और शो पूरा हॉल सोल्ड-आउट रहा। लेकिन अब, 6 सितंबर को जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये ऐलान किया है कि अब वो स्टेज शोज से ब्रेक ले रहे हैं। इसकी वजह उन्होंने अपनी हेल्थ को बताया। जाकिर ने बताया कि उनकी हेल्थ पिछले एक साल से ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें ना चाहते हुए भी ये फैसला लेना पड़ा। उनके इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं।  

स्टोरी में क्या बोले जाकिर?

जाकिर खान ने अपने स्टेज परफॉरमेंस से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी करके दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा कि वो पिछले 10 सालों से टूर कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें लोगों से जितना प्यार मिला है उसके लिए वो बहुत शुक्रगुजार हैं। लेकिन उनकी तबीयत पिछले एक साल से ठीक नहीं चल रही है, फिर भी उन्हें काम करना पड़ रहा था क्योंकि उस वक्त उनके लिए काम करना जरूरी था। आगे उन्होंने लिखा कि उन्हें स्टेज पर रहना कितना पसंद है, लेकिन अब उन्हें थोड़ा रुकना पड़ेगा। हालांकि उनका मन ब्रेक लेने का नहीं था और वो लगभग एक साल से इसे टाल रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपनी  हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 की रिलीज से पहले जज त्रिपाठी ने सुनाया अहम ‘फैसला’, ट्रेलर पर दिया खास अपडेट

इंडिया टूर अपडेट पर क्या बोलें?

जाकिर खान ने बताया कि वो अपने इंडिया टूर ‘पापा यार’ के दौरान लिमिटेड शोज करेंगे। ये टूर 24 अक्टूबर से शुरू होगा और 11 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वो वडोदरा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, भोपाल, उदयपुर, जोधपुर और मंगलुरु जैसे शहरों में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी भी बताया कि इस साल इंदौर में कोई शो नहीं होगा, लेकिन भोपाल में शो रखा गया है, इसलिए इंदौर के दर्शक वहां आकर अटेंड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 1000 रुपये देकर बेटी से बर्तन धुलाती है ये फेमस एक्ट्रेस, अकेले बाहर जाने पर भी लगाई थी रोक

---विज्ञापन---
First published on: Sep 06, 2025 07:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो