Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

FIR दर्ज होते ही कॉमेडियन कुणाल कामरा गायब? गृहराज्य मंत्री बोले- सोच समझकर बोलना चाहिए था…

विवादित गाना गाने के लिए कॉमेडियन कुणाल कामरा पर FIR दर्ज हो गई है। वहीं कामरा अभी गायब हैं। साथ ही गृह राज्य मंत्री का बयान भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) विवादित गाने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर लाइव शो में पैरोडी गाकर कॉमेडियन बुरा फंस गए हैं। कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। सूत्र के मुताबिक केस दर्ज होते ही कामरा का फोन बंद आ रहा है। पुलिस को शक है कि कॉमेडियन महाराष्ट्र से बाहर निकल गए हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री ने भी बड़ा बयान जारी किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन Kunal Kamra के किस गाने पर विवाद, जिसपर भड़के शिंदे के समर्थक

---विज्ञापन---

विधायक मुरजी ने दर्ज कराया केस

कुणाल कामरा के लाइव शो में ‘दिल तो पागल है’ फिल्म का मॉडिफाइड गाना गाने के बाद से ही विवाद काफी गहरा गया। वहीं इसे बाद अब विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर पुलिस ने कुणाल पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद से ही पुलिस कामरा की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि कामरा महाराष्ट्र से बाहर चले गए हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा है।

क्या बोले गृहराज्य मंत्री?

वहीं दूसरी ओर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने इस विवाद पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ऐसी हरकत करने के लिए कॉमेडियन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं गृहराज्य मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें अपने शो में सोच समझकर बोलना चाहिए था।

---विज्ञापन---

क्या था पूरा विवाद?

कामरा का ये मामला तब सामने आया जब उन्होंने अपनी एक क्लिप अपने ही एक्स अकाउंट पर शेयर की। इसमें वो गाना गाते हुए महाराष्ट्र सरकार और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रही है। शिवसेना के कार्यकर्ता उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि यूनिकॉन्टिनेंटल होटल, जिसमें कुणाल परफॉर्म कर रहे थे, वहां जाकर शिवसैनिकों ने खूब हंगामा किया। वहीं कॉमेडियन की गिरफ्तारी की भी मांग की है। हालांकि पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन Kunal Kamra? जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर विवादित गाना गाकर बुरे फंसे

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2025 11:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola