Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कॉमेडियन Kunal Kamra के किस गाने पर विवाद, जिसपर भड़के शिंदे के समर्थक

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में छा गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थक ने कॉमेडियन के खिलाफ हंगामा भी किया। आइए आपको भी बताते हैं कॉमेडियन के किस गाने पर बवाल मचा है?

---विज्ञापन---

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। मुंबई में लाइव शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर विवादित गाना गाकर कुणाल विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति पर तंज कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे शिवसेना कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। उन्होंने गुस्से में स्टूडियो में जाकर तोड़फोड़ भी की। वहीं कुणाल की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। चलिए आपको उस गाने के बारे में बताते हैं जिस पर पूरा विवाद हुआ है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन Kunal Kamra? जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर विवादित गाना गाकर बुरे फंसे

---विज्ञापन---

एक्स पर शेयर की गाने वीडियो

कुणाल ने मुंबई में अपने लाइव शो में ‘दिल तो पागल है’ फिल्म का एक गाना गाया। जिसे कॉमेडियन ने मॉडिफाइड कर दिया। कुणाल ने ये गाना महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ऊपर लिखा। इस गाने में कुणाल महाराष्ट्र की राजनीति के साथ-साथ एकनाथ शिंदे पर गहरा तंज कस रहे हैं। वहीं कॉमेडियन ने इस गाने का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया।

गाने के बोल

‘ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !
एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए।
मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए।
ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय।
मंत्री नही है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए।
मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए।
तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे।
ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !’

---विज्ञापन---

स्टूडियो में की तोड़फोड़

महाराष्ट्र में कुणाल के इस विवादित गाने पर काफी बवाल हो रहा है। वहीं शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने तो कॉमेडियन के खिलाफ मुंबई के खार स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं जिस स्टूडियो में कुणाल ने परफॉर्म किया उसमें शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जाकर खूब हंगामा और तोड़फोड़ की। वहीं अब कार्यकर्ता कॉमेडियन की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘ये मर्द नहीं…’ सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की के कमेंट पर भड़के गौरव, दिया ऐसा जवाब फराह खान भी रह गईं दंग

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2025 10:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola