Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath: छठ घाट पर पति की राह तकती रही पत्नी, छलक उठा दर्द, प्रियंका सिंह का ये गीत सुन भर आएंगी आंखें

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गीत रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह अपना नया छठ गीत 'बूझीं दरद ए हो छठी मइया' लेकर आई हैं.

priyanka singh new chhath song
प्रियंका सिंह का छठ पर आया नया गाना, Photo Credit- Social Media

Chhath Song: छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गीत रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह अपना नया छठ गीत ‘बूझीं दरद ए हो छठी मइया’ लेकर आई हैं. यह गाना सिर्फ छठ पूजा की भक्ति और आस्था को ही नहीं दिखाता, बल्कि एक पत्नी के दिल में छिपे इंतजार और विरह के दर्द को भी बयां करता है. गाने के बोल सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं.

पति के इंतजार में तड़पती रही पत्नी

‘बूझीं दरद ए हो छठी मइया’ की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति काम के सिलसिले में परदेस गया हुआ है. छठ का महापर्व आ गया है, लेकिन उसका पिया अब तक घर नहीं लौटा. घर में पूजा की तैयारियां चल रही हैं. पत्नी छत पर गेहूं सुखाती है, दीपक जलाती है और छठी मइया की आराधना करती है, लेकिन उसका मन बार-बार अपने पति की राह देखने लगता है.

---विज्ञापन---

छठी मइया से की मन की बात

वह छठी मइया से अपनी मन की बात कहती है. उसे इस बात का दुख है कि इतने पावन मौके पर भी उसका पति उसके साथ नहीं है. पूजा में ध्यान लगाने की कोशिश के बावजूद उसे हर पल अपने साजन की याद सताती रहती है.

घाट पर पति को देखकर छलक पड़े खुशी के आंसू

गाने में सबसे भावुक मोड़ तब आता है, जब छठ घाट पर पूजा के दौरान महिला का पति अचानक वापस लौट आता है. वह बताता है कि ट्रेन में हुई दुर्घटना और दूसरी ट्रेन से सफर करने की वजह से उसे घर पहुंचने में देरी हो गई. पति को सही-सलामत सामने देखकर पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वह छठी मइया का शुक्रिया अदा करती है.

---विज्ञापन---

प्रियंका सिंह की आवाज ने बनाया खास

इस गाने को मशहूर गीतकार मनोज भावुक ने लिखा है. उनके लिखे बोलों में भोजपुरी लोकजीवन और एक पत्नी के मन की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है. वहीं प्रियंका सिंह की दर्दभरी आवाज गाने के असर को और बढ़ा देती है.

किसने दिया गाने के संगीत?

युवा संगीतकार विनीत शाह ने गाने को मधुर संगीत देने के साथ इसके वीडियो का निर्देशन भी किया है. इसका संगीत संतोष रे ने कंपोज किया है. वहीं राजेश मिश्रा ने तबला, ढोलक और वायलिन की लाइव प्रस्तुति दी है.

---विज्ञापन---

गाना छू रहा लोगों के दिल को

‘प्रियंका सिंह ऑफिशियल’ के बैनर तले रिलीज हुआ यह गीत छठ के माहौल में प्रेम, इंतजार और आस्था की खूबसूरत कहानी पेश करता है. यही वजह है कि यह गाना उन लोगों के दिल को भी छू सकता है, जो त्योहार के मौके पर अपनों के घर लौटने का इंतजार करते हैं.

First published on: Nov 14, 2026 11:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो