Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath 2025: ‘छठ घाटे चली…’ छठ से पहले सुने खेसारी लाल का भोजपुरी गीत, 144 मिलियन व्यूज मिले

Chhath 2025 Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: छठ पर्व से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक पुराना छठ सॉन्ग ट्रेंड हो रहा है.

---विज्ञापन---

Chhath 2025 Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
छठ से पहले सुने खेसारी लाल का भोजपुरी गीत

Chhath 2025 Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: इन दिनों पूरे देश में दिवाली के त्योहार को लेकर धूम मची हुई है. वहीं, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश, और बिहार के लोग दिवाली के साथ-साथ छठ पर्व के भी आने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो छठ पर्व को और ज्यादा खास बनाने के लिए नए-नए छठ मैया के सॉन्ग रिलीज किए जा रहे हैं. जहां एक तरफ नए सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ यूट्यूब पर पुराने छठ पर्व के सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक छठ मैया का पुराना भोजपुरी छठ सॉन्ग (Bhojpuri Chhath Song) ट्रेंड कर रहा है, जिसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.

गाने को मिले 144 मिलियन व्यूज

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल ‘छठ घाटे चली’ (Chhat Ghate Chali) हैं. ये गाना भोजपुरी के छठ स्पेशल सॉन्ग लिस्ट में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक है. सॉन्ग ‘छठ घाटे चली’ की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर अब तक 14.4 करोड़ (144 मिलियन व्यूज) बार देखा जा चुका है. इसके अलावा गाने को एक मिलियन से ज्यादा लाइक और 58 हजार से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: KBC 17: ओवरकॉन्फिडेंट कंटेस्टेंट नहीं दे पाया ‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल जवाब, खाली हाथ लौटा घर

खेसारी लाल और अंतरा सिंह की जोड़ी

इस छठ स्पेशल सॉन्ग ‘छठ घाटे चली’ को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज से सजाया है. इस सॉन्ग को गाने के साथ-साथ इसकी वीडियो में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गाने में खेसारी और अंतरा ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है. वीडियो में अंतरा अपने पति खेसारी को अलग तरीके से छठ मनाने के लिए कहती हैं. इसके बाद दोनों ने छठ की तैयारियों के बारे में गाने के जरिए बताया है.

---विज्ञापन---

5 साल पहले रिलीज हुआ था सॉन्ग

खेसारी लाल यादव के ‘छठ घाटे चली’ सॉन्ग को 5 साल पहले 2020 में Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. यह सॉन्ग एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है. गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. वहीं गाने की वीडियो का डायरेक्शन शुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है.

First published on: Oct 13, 2025 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola