Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब अमिताभ बच्चन ने किया था खुद से 42 छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, फिल्म का पोस्टर देख आगबबूला हो गए थे लोग

एक ऐसी फिल्म जिसमें 60 साल के अमिताभ बच्चन ने खुद से 42 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस किया था. फिल्म को लेकर बिग बी की काफी आलोचना भी हुई थी.

Nishabd amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Movie: सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. 5 दशक से ज्यादा समय से लगातार फिल्मों से जुड़े अमिताभ बच्चन अबतक एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी कीं, जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे है, जिसमें उन्होंने खुद से 42 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस किया था. इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था. चलिए जानते हैं.

इस फिल्म का नाम ‘निशब्द’ है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन संग एक्ट्रेस जिया खान नजर आई थीं. फिल्म में बिग बी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो अपनी बेटी की उम्र 18 साल की दोस्त से प्यार करने लगता है. इस फिल्म को लेकर देशभर में कॉन्ट्रोवर्सी होने लगी थी. इसका पोस्टर और ट्रेलर आने के बाद कई लोगों ने जमकर अमिताभ बच्चन की आलोचनाएं की थी. इस फिल्म के समय बिग बी 60 साल के और एक्ट्रेस जिया खान 18 साल की थीं, जिनके बीच रोमांटिक सीन फिल्माया गया था.

---विज्ञापन---

जमकर हुआ था विरोध

फिल्म के ट्रेलर आते ही बवाल शुरू हो गया था. खासकर लोगों ने अमिताभ बच्चन के किरदार की खूब आलोचना की थी. इसके विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतरकर ‘निशब्द’ के पोस्टर फाड़े और फिल्म के खिलाफ नारे लगाए. उनके हिसाब से इस उम्र में अमिताभ बच्चन का ऐसा किरदार निभाना युवा पीढ़ी को गलत संदेश दे सकता है. इसी वजह से फिल्म के रिलीज में भी काफी दिक्कतें आई थीं.

चर्चा में रही फिल्म

फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेम को दिखाती है, जिनमें उम्र का एक बहुत बड़ा फासला होता है. इसी बात को लेकर शुरुआत में इसका काफी विरोध हुआ था. हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म रिलीज हुई और इसकी कहानी व एक्टिंग की खूब चर्चा भी हुई. फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2025 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola